BREAKING: पप्पू यादव को गिरफ्तार करने दल-बल के साथ पहुंची पटना पुलिस, पूर्णिया सांसद बोले- रात में नहीं जाऊंगा; आवास पर भारी भीड़
बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तार करने पटना पुलिस दल बल के साथ अचानक उनके आवास पर पहुंच गई। पुलिस सिविल ड्रेस में उन्हें गिरफ्तार करने राजधानी पटना स्थित आवास पर पहुंची है।
बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। पप्पू यादव को गिरफ्तार करने पटना पुलिस दल बदल के साथ उनके आवास पर पहुंची गई। शुक्रवार देर रात पुलिस सिविल ड्रेस में उन्हें गिरफ्तार करने पटना स्थित आवास पर पहुंची है।
पप्पू यादव के पटना आवास पर हलचल तेज हो गई है। बड़ी संख्या में समर्थकों का उनके आवास पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। सांसद ने आरोप लगाते हुए कहा है कि रात के 11 बजे सिविल ड्रेस में पटना पुलिस मुझे गिरफ्तार करने आई है। अभी हम दिल्ली से पटना आए हैं और यह दल बल के साथ गिरफ्तार करने मुझे आवास पर आई है। यह मुझे मारने की साजिश है।
पप्पू यादव को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस
पप्पू यादव को गिरफ्तार करने पुलिस पटना के मंदिरी स्थित उनके आवास पर पहुंची है। 35 साल पुराने मामले में पूर्णियां सांसद को गिरफ्तार करने पुलिस पहुंची है। पुलिस का कहना है कि उनके खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी का वारंट हासिल किया है। पुलिस के गिरफ्तारी वारंट दिखाने पर भी उनके समर्थक मानने को तैयार नहीं है। इधर पप्पू यादव ने भी रात को थाना जाने से मना कर दिया है। सांसद के आवास पर दोनों ओर से खींच तान और भारी हो हंगामा शुरू हो गया है।
35 साल पुराने मामले में एक्शन

पप्पू के समर्थकों और पुलिस के बीच नोकझोंक
मिली जानकारी के अनुसार धोखाधड़ी कर मकान किराये पर लेने और धमकी देने के आरोप में सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। MP-MLA विशेष अदालत ने मामले में पप्पू यादव समेत तीन आरोपितों के खिलाफ गिरफ्तारी का आदेश पिछलों दिनों जारी किया था। यह आदेश विशेष न्यायाधीश प्रवीण कुमार मालवीय की अदालत द्वारा दिया गया था। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस शुक्रवार देर रात पप्पू यादव को गिरफ्तार करने पुलिस पहुंची। पुलिस वाले सिविल ड्रेस में आए थे। सांसद के समर्थकों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 6 February 2026 at 22:57 IST