Pawan Singh: 'जय भोजपुरी जय बिहार, प्रदेश में फिल्म सिटी बने...', MLC के रूप में शपथ लेते ही पवन सिंह ने सरकार से कर दी बड़ी मांग

Pawan Singh: बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने बुधवार, 1 जुलाई को राजधानी पटना में शपथ ग्रहण लिया। भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने शपथ लेते ही बिहार के लिए एक बड़ा मांग कर दी है।

 
Follow :
MLC की शपथ लेते ही पवन सिंह की बड़ी मांग: कहा-बिहार में बने फिल्म सिटी | Image: Facebook

Pawan Singh: बुधवार, 1 जुलाई को बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित MLC सदस्यों ने राजधानी पटना में शपथ ग्रहण लिया। इस दौरान भोजपुरी सिनेमा के पॉवर स्टार अभिनेता पवन सिंह के अलावा, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार समेत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के 9 और आरजेडी के एक सदस्य ने शपथ ली।

इस दौरान शपथ ग्रहण समारोह के बाद भाजपा के नवनिर्वाचित MLC पवन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनका सपना है कि बिहार में फिल्म सिटी बनाना चाहिए, ताकि भोजपुरी कलाकार मुंबई या दूसरे राज्यों का रुख न करें।

बिहार में एक फिल्म सिटी बननी चाहिए

शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के नवनिर्वाचित MLC पवन सिंह ने कहा 'एक कलाकार के तौर पर मेरी इच्छा है कि मैं बिहार में रहकर ही अपना काम यानी एक्टिंग और सिंगिंग जारी रखूं। बिहार में एक फिल्म सिटी बननी चाहिए ताकि जो युवा गाते और एक्टिंग करते हैं, जिन्हें अभी कोई प्लेटफ़ॉर्म नहीं मिल पा रहा है, उन्हें जरूरी मौके मिल सकें।'

युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा हों

पवन सिंह ने कहा कि उनकी  प्राथमिकता होगी कि बिहार के युवा कलाकारों राज्य में भी रोजगार मिलें। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए आगे कहा 'मैं कोशिश करूंगा कि हमारे राज्य में एक फिल्म सिटी बने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा हों।'

July 1, 2026

हमारा भोजपुरी बम-बम रहे

पवन सिंह ने आगे कहा कि मेरी कमाना रहेगी कि बिहार लगातार आगे बढ़े और विकास करें। उन्होंने कहा 'मेरी कमाना है कि बिहार के लोग खुश रहे और भोजपुरी बम-बम रहे।' पवन सिंह के इस बयान को आने वाले समय में भोजपुरी सिनेमा के लिए एक सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: 'एक भीड़ आई और मेरे घर की खिड़कियों से कर दिया अंडों-पत्थर से हमला, ये देखिए चोट के निशान...', भावुक होकर महुआ मोइत्रा ने शेयर किया VIDEO
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 1 July 2026 at 20:39 IST