अपडेटेड 13 March 2024 at 15:22 IST
Bihar News: पटना सिविल कोर्ट में धमाके के बाद अफरा तफरी, ट्रांसफार्मर फटने से कई वकील घायल
पटना के सिविल कोर्ट परिसर में ट्रांसफार्मर फटने से बड़ा हादसा हो गया है। घटना में कई वकीलों के घायल होने की सूचना है।
बिहार की राजधानी पटना में बड़ा हादसा हुआ है। यहां सिविल कोर्ट परिसर में ट्रांसफार्मर फटने से कई वकील घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलती ही बड़ी संख्या में पुलिलबल सिविल कोर्ट परिसर पहुंच गए हैं। घायल वकीलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक,पटना सिविल कोर्ट परिसर में गेट नंबर-1 के पास ट्रांसफार्मर ब्लास्ट हुआ है। इस हादसे में तीन वकीलों की झुलसे की खबर आई। घायल वकीलों को तुरंत पासे क PMCH में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद कैंपस में अफरा-तफरी मच गई।
पटना सिविल कोर्ट में ब्लास्ट से अफरा-तफरी
पटना सिविल कोर्ट में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट की जानकारी जैसे ही पीरबहोर थाना पुलिस को मिली तो भारी संख्या में पुलिस की टीम कोर्ट पहुंची। घटना के बाद कोर्ट में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत बाद ट्रांसफॉर्मर में लगी आग पर काबू पाया कया।
शार्ट सर्किट की वजह से हादसा
घटना के वक्त मौजूद आस-पास के लोगों ने बताया कि सिविल कोर्ट के गेट नबंर एक के पास बड़े ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट से विस्फोट हो गया। विस्फोट काफी भी भीषण था जिसकी वजह से गर्म डीजल दूर तक जा गिरा। इसकी चपेट में आने से कई वकील झुलस गए।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 13 March 2024 at 14:30 IST