'कभी भोजन खाने तो कभी लौंडा नाच देखने...', तेजस्वी यादव पर क्यों बरसे पप्पू यादव? कहा- पहले अपने गिरेबान में झांके

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव के जमुई कांड पर दिए बयान को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले अपने परिवार में देखना चाहिए कि कितने आरोप-प्रत्यारोप लगते हैं। कभी भोज खाने आरा तो कभी लौंडा नाच देखने नवादा जाते हैं। पहले अपना गिरेबान झांककर देखना चाहिए।

 
Follow :
पप्पू यादव | Image: pti/ani

Pappu Yadav on Tejashwi Yadav: जमुई बदसलूकी मामले को लेकर इन दिनों बिहार की सियासत गरमाई हुई है। इस बीच पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने तेजस्वी को अपने भीतर झांकने की नसीहत देते हुए कहा कि पहले वे अपने परिवार में देखें कि वहां कितने आरोप-प्रत्यारोप लगते हैं।

पप्पू यादव ने आगे तंज कसते हुए कहा कि ये लोग कभी भोज खाने आरा जाते हैं तो कभी लौंडा नाच देखने नवादा पहुंच जाते हैं, इसलिए दूसरों पर उंगली उठाने से पहले इन्हें अपना गिरेबान झांककर देखना चाहिए।

पप्पू यादव ने आरजेडी पर साधा निशाना 

सांसद पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि ये वे लोग हैं जो सिर्फ बलात्कारियों और माफियाओं को चुनाव में टिकट देने का काम करते हैं। उन्होंने नसीहत दी कि उन्हें पहले अपना चाल-चरित्र बदलना चाहिए, क्योंकि उनके खुद के नेता शराब, शबाब और कबाब में डूबे रहते हैं। ऐसे लोगों को राय देने से पहले खुद की स्थिति देखनी चाहिए और फिर बताना चाहिए कि किसे फांसी मिलनी चाहिए और किसे नहीं।

September 23, 2026

कड़े शब्दों में अपनी बात रखते हुए पप्पू यादव ने कहा कि पहली फांसी उन नेताओं को मिलनी चाहिए जो खुद छेड़खानी और गलत हरकतों में शामिल रहते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इन नेताओं को अपने खुद के घर से गंदगी का सफाया करना चाहिए।

तेजस्वी यादव ने क्या कहा था?

तेजस्वी यादव ने जमुई छेड़छाड़ मामले पर कहा था कि जात-पात से काम नहीं चलेगा। ऐसे अपराध करने वालों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए चाहे वह कोई भी हो और किसी भी जाति का हो। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल सभी लोगों को एक साथ फांसी की सजा दी जानी चाहिए। अपराधियों की कोई जाति नहीं होती जो अपराध करे उसे सजा मिलनी चाहिए।

क्या है पूरा मामला?

जमुई की घटना 19 सितंबर की शाम करीब 6-7 बजे के आसपास की है, जहां सड़क पर कुछ लोग बाइक सवार नाबालिग लड़के और लड़की का रास्ता रोकते हैं। इसी बीच एक नकाबपोश आदमी लड़की की तरफ बढ़ा और उसे जबरन खींचकर अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगा। वहीं डर से सहमी लड़की बुरी तरह चीखती दिखाई दी। तभी साथी लड़के ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जमुई पुलिस सक्रिय हुई।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के शालीमार बाग में देर रात गरजा बुलडोजर, मदीना मस्जिद का अवैध हिस्सा ढहाया गया; AIMIM नेता बोले- कुरान तक निकालने नहीं दिया

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 23 September 2026 at 12:49 IST