अपडेटेड 22 February 2024 at 09:25 IST
Bihar: 'चाचा को सिंहासन से प्यार, विधानसभा भंग करना चाहते हैं नीतीश कुमार', तेजस्वी का जोरदार तंज
तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वो NDA से गठबंधन डील के तहत विधानसभा भंग करना चाहते है।
Bihar: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और RJD नेता इन दिनों जन विश्वास यात्रा पर हैं। लोकसभा चुनाव से पहले जनता का भरोसा जीतने के लिए तेजस्वी यात्रा पर निकले हैं। इस दौरान वो जनसभाओं में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर जमकर निशाना साध रहे हैं। तेजस्वी ने अब नीतीश पर विधानसभा भंग करने का आरोप लगाया है।
नीतीश चाहते हैं कि विधानसभा भंग कर दें-तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में तेजस्वी एक जनसभा को संबोधित करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वो नीतीश पर आरोप लगाते हुए कह रहें हैं कि बिहार के मुख्यमंत्री चाहते हैं कि विधानसभा भंग कर दें।
सरकार में सब कोई और सब कुछ बेलगाम है-तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव ने X पर वीडियो पोस्ट कर लिखा है, नीतीश जी NDA से गठबंधन डील के तहत विधानसभा भंग करना चाहते है। लगभग एक महीना होने वाला है लेकिन बिहार में कैबिनेट विस्तार नहीं हुआ है। BJP-JDU में अविश्वास की खाई चौड़ी हो चुकी है। 3 नंबर की पार्टी के मुखिया द्वारा विगत 3 साल में 3 बार शपथ लेने के कारण बिहार में अब शासन नाम की कोई चीज नहीं है। सरकार में सब कोई और सब कुछ बेलगाम है।
तेजस्वी ने दी नीतीश को खुली चुनौती
तेजस्वी ने आगे कहा है,बिहार के मुख्यमंत्री चाहते हैं कि विधानसभा भंग कर दें। साथ में लोकसभा और बिहार विधानसभा का चुनाव कराएं। हम चुनौती देना चाहते हैं कि कराए चुनाव साथ-साथ चुनाव कराएं। हालांंकि, सरकार 5 साल तक चलना चाहिए। लेकिन ये 3 साल में 3 बार सीएम पद की शपथ ले लिए। तीसरे नंबर की पार्टी हो गए हैं तो चाहते हैं कि जल्द से जल्द विधानभा भंग हो जाए। बात-बात में चुनाव चुनाव क्या मजाक है। मैं चुनौती देता हूं, अगर विधानसभा भंग हुई तो दोनों को हराएंगे।
बता दें कि नीतीश कुमार महागठबंधन से अलग होकर NDA के साथ आ गए हैं। नई सरकार भी बना ली और CM पद की शपथ भी ले ली। मगर सरकार का मंत्रीमंडल विस्तार अब तक नहीं हुआ है। नीतीश की तरफ से कहा जा रहा है कि जल्द मंत्रीमंडल का विस्तार कर लिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, बीजेपी की ओर से मंत्रियों के नाम अभी तय नहीं किए गए हैं इसी वजह से कैबिनेट का विस्तार नहीं किया जा रहा है। फिलहाल सीएम नीतीश कुमार की सरकार में नौ मंत्री हैं।
यह भी पढ़ें: 2 दिनों तक दिल्ली कूच टला, किसानों ने किया बड़ा ऐलान
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 22 February 2024 at 09:25 IST