बिहार में टला बाढ़ का खतरा! पानी से अब कोई दिक्कत नहीं, हेलीकॉप्टर से प्रभावित जिलों का दौरे करने के बाद बोले CM सम्राट चौधरी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नेपाल में आए सैलाब के मद्देनजर सोनपुर से वाल्मीकिनगर तक गंडक नदी का हवाई सर्वेक्षण किया। हालात का जायजा लेने के बाद सीएम ने कहा कि पानी से अब कोई दिक्कत नहीं है।

 
Follow :
CM सम्राट चौधरी ने किया हेलीकॉप्टर से प्रभावित जिलों का दौरा | Image: ANI

Bihar Flood Alert: नेपाल में आई बाढ़ के बाद बिहार के कई जिलों पर खतरा मंडरा रहा था। गंडक नदी में उफान आने के कारण राज्य के 8 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को नेपाल से सटे सीमावर्ती इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और ताजा हालात की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि फिलहाल नेपाल से आने वाले पानी से बिहार को कई खतरा नहीं है।

नेपाल त्रासदी को देखते हुए NDRF की नौ टीमें को बिहार के सीमावर्ती जिलों में तैनात किया गया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को हाई अलर्ट रहने का आदेश जारी किया गया है। पूरे 8 जिलों में एहतियाती नागरिकों की सुरक्षा के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। नदी किनारे के इलाकों को खाली कराया जा रहा है। सीएम सम्राट चौधरी ने हेलीकॉप्टर से प्रभावित जिलों का दौरा किया।

CM सम्राट चौधरी ने किया हवाई सर्वेक्षण

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नेपाल में आए सैलाब के मद्देनजर सोनपुर से वाल्मीकिनगर तक गंडक नदी का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने वाल्मीकिनगर बैराज के अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय जलस्राव लगभग 1.06 लाख क्यूसेक था। बगहा, वाल्मीकिनगर, बेतिया और मोतिहारी सहित सीमावर्ती क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पूरी तत्परता से स्थिति पर नजर रखने और जरूरी एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए।

August 27, 2026

पानी से अब कोई दिक्कत नहीं-CM सम्राट

बिहार में बाढ़ की स्थिति पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "बाढ़ का पूरा जायजा हम लोगों ने लिया और भगवान की कृपा से लगभग सभी चीजें स्थिर हो रही हैं। हम लोगों ने वाल्मीकि नगर तक जाकर देखा। अब धीरे-धीरे चीजें ठीक हो रही हैं। पानी से अब कोई दिक्कत नहीं लग रही है। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का लगातार संपर्क रहा। वो बिहार की चिंता लगातार कर रहे थे क्योंकि हम लोगों को यह पता नहीं चल पा रहा था कि कितना पानी है। हम लोग स्थिर हैं।"

August 27, 2026

सीमावर्ती इलाकों में अलर्ट

प्रशासन बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। अलग-अलग विभाग द्वारा स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। नेपाल में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल में सतर्कता बढ़ा दी गई है। नेपाल से आने वाले पानी के कारण पूर्वी और पश्चिमी चंपारण के सीमावर्ती इलाकों में जलस्तर बढ़ने की आशंका है।

यह भी पढ़ें: नेपाल बाढ़ त्रासदी में अब तक 175 की मौत, 178 भारतीय समेत कई लापता

 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 27 August 2026 at 16:25 IST