अपडेटेड 24 February 2026 at 09:49 IST

32 साल छोटी टीचर को दिल दे बैठा 60 साल का प्रिंसिपल, भगा ले गया नेपाल, 3 ही दिन में बच्चा हुआ पैदा; बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में 60 साल के स्कूल प्रिंसिपल ने खुद से 32 साल छोटी टीचर से शादी का इलाके में सनसनी मचा दी। रिपोर्ट्स हैं कि शाइस्ता परवीन अब मां बन गई हैं।

Follow :  
×

Share


Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक निजी स्कूल के 60 साल के प्रिंसिपल ने 28 साल की महिला टीचर से नेपाल जाकर शादी रचा ली। शादी की तस्वीरें वायरल होने के बाद खबर जंगल की आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। इसके बाद गांव में तनाव का माहौल है। मामला थाने तक पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि शादी के महज तीन दिन बाद ही शाइस्ता परवीन ने बेटी को जन्म दिया है।

पूरा मामला मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, राकेश साह मुजफ्फरपुर में एक स्कूल के संचालक और प्रिंसिपल होने के साथ-साथ शिक्षक भी हैं। शाइस्ता परवनी भी उसी स्कूल में टीचर थीं। एक ही स्कूल में काम करने के चलते उनकी मुलाकात होती रहीं। बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।

प्रिंसिपल ने 32 साल छोटी टीचर से कब की शादी?

जब रिश्ता गहराया तो उन्होंने शादी का फैसला किया। राकेश ने शाइस्ता परवीन से नेपाल के जनकपुर में कथिततौर पर 18 फरवरी को शादी कर ली। उन्होंने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दीं। राकेश साह चार बच्चों के पिता बताए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाइस्ता परवीन शादी के तीन दिन बाद मां बन गई हैं और उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। फिलहाल वो सीतामढ़ी के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं।

शाइस्ता के भाई ने लगाया अपहरण का आरोप

वहीं शादी के बाद शाइस्ता के भाई का गुस्सा सातवें आसमान पर है। उसने औराई थाने में आवेदन देकर राकेश पर उसकी बहन का अपहरण कर जबरन शादी करने का आरोप लगाया। शिकायत में राकेश साह, उनकी पत्नी, बेटी सहित कुल 7 लोगों को नामजद किया गया है। यहां तक कि उन्होंने बहन के साथ किसी अनहोनी होने की भी आशंका जताई।

अपनी मर्जी से की शादी- शाइस्ता परवीन  

आरोपों के बीच शाइस्ता परवीन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो कह रही है कि उन्होंने अपनी मर्जी से राकेश साह के साथ शादी की है। उन्होंने खुद को सुरक्षित बताते हुए राकेश पर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार और बेबुनियाद बताया। उनका दावा है कि दोनों ने पिछले साल 2025 में आपसी सहमति से शादी कर ली थी।

पुलिस ने मामले की जांच की तेज

मामला सामने आने के बाद गांव में तनाव का माहौल है। दो समुदायों के बीच संभावित तनाव को देखते हुए मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। औराई थाना प्रभारी रानोवर परवीन के मुताबिक, नामजद आरोपियों में से तीन के फोन जब्त कर लिए गए हैं और कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही है। पुलिस की जांच के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी। 

यह भी पढ़ें: कुछ लोग सिंगापुर-जापान यात्रा पर...अविमुक्तेश्वरानंद का जिक्र कर अखिलेश यादव ने CM योगी पर साधा निशाना, जानिए क्यों की चंडीगढ़ की चर्चा
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 24 February 2026 at 09:49 IST