Khan Sir Coaching Firing: फायरिंग मामले में पप्पू यादव की एंट्री, कहा- खान और रोशन सर दोनों मेरे दिल के टुकड़े हैं, मैं हाथ जोड़कर...

Khan Sir And Pappu yadav: पटना में खान सर और रोशन आनंद विवाद पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने दोनों शिक्षकों से संयम रहने की भी अपील की है।

 
Follow :
खान सर कोचिंग फायरिंग मामला में पप्पू यादव की एंट्री, क्या बोलें? | Image: Social Media

Khan Sir And Pappu yadav: खान सर (खान ग्लोबल स्टडीज) के कोचिंग सेंटर पर मंगलवार रात हुए हमले के मामले में नया ट्विस्ट आया है। राजधानी पटना में दो शिक्षक खान सर और रोशन आनंद के बीच चल रहे विवाद के बीच अब पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भी कूद पड़े हैं।

राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने खान सर और रोशन, दोनों से संयम बरतने की अपील की है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो कह रहे हैं कि 'खान और रोशन सर दोनों मेरे दिल के टुकड़े हैं।' उन्होंने दोनों शिक्षकों को अपना भाई बताते हुए विवाद समाप्त करने की भी अपील की।

खान सर और रोशन आनंद विवाद पर क्या बोले पप्पू यादव?

सांसद पप्पू यादव ने खान सर और रोशन आनंद दोनों शिक्षकों से संयम रहने की अपील करते हुए कहा 'इस विवाद को रोकना चाहिए, मैं हाथ जोड़ता हूं, खान सर रोशन सर दोनों मेरे दिल के टुकड़े हैं, दोनों भाइयों से कहूंगा, प्लीज किसी से भी कोई भूल हुई हो, मैं क्षमा मांगता हूं।'

आगे उन्होंने कहा 'मैं पैर पकड़ता हूं, विवाद रोक दीजिए। खान सर आप बड़ा दिल दिखाइए, खान सर आपको ग्लोबल रिस्पेक्ट करता है और मैं रोशन सर से भी आग्रह करूंगा। प्रतिक्रिया में कोई ताकत नहीं होती, मत दीजिए प्रतिक्रिया। आप बड़प्पन दिखाइए। कम से कम शिक्षा क्षेत्र को विवाद में न लाए।'

June 3, 2026

नफरत पैदा करने वालों को फटकारा

सांसद पप्पू यादव ने खान सर और रोशन आनंद के मतभेद को लेकर नफरत पैदा करने वालों को भी फटकारा। उन्होंने कहा दोनों शिक्षकों के विवाद पर आप लोग बचपना कर रहे हैं। नफरत पैदा मत कीजिए। मत तोड़िए समाज को, दोनों को मत लड़वाइए। जो लोग इन दिनों दोनों के बीच विवाद पैदा कर रहे हैं, वे गलत कर रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर 2 जून की रात फायरिंग और तोड़फोड़ की घटना हुई थी, जिसके बाद रात के समय अफरा-तफरी मच गया। खान सर ने उस समय दावा किया कि कोचिंग के बाहर कई राउंड फायरिंग हुई थी। इस बीच यह भी बताया गया कि इस मामले में एक सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गया। इसका आरोप ज्ञान बिंदु कोचिंग से जुड़े लोगों पर लगाया गया था।

इस मामले में पुलिस तीन लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद के साथ उनके दो सहयोगी अभिषेक और गौरव भी पुलिस की गिरफ्त में है। वहीं, इस मामले में आगे की जांच जारी है। 

ये भी पढ़ें: BREAKING: मालवीय नगर अग्निकांड में आरोपी होटल मालिक लवकेश बजाज को 4 दिन की पुलिस रिमांड, 21 लोगों की हुई थी मौत

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 4 June 2026 at 20:43 IST