अपडेटेड 23 April 2024 at 14:55 IST
काराकाट में पवन सिंह ने दिखाया जलवा, 2 करोड़ की रेंज रोवर से रोड शो, एक झलक पाने के लिए भीड़ बेकाबू
NDA और इंडी प्रत्याशी से दो-दो हाथ करने पवन सिंह निर्दलीय मैदान में उतर गए हैं। मंगलवार को शक्ति प्रदर्शन करने के लिए काराकाट में एक्टर ने रोड शो किया।
Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार सिंगर और एक्टर पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव में बिहार का सियासी पारा हाई कर दिया है। NDA और इंडी प्रत्याशी से दो-दो हाथ करने पवन सिंह निर्दलीय मैदान में उतर गए हैं। मंगलवार को शक्ति प्रदर्शन करने के लिए रोहतास के काराकाट में एक्टर ने रोड शो किया। पवन सिंह की एक झलक पाने के लिए भीड़ बेकाबू नजर आई।
BJP से झटका लगने के बाद पवन सिंह ने अपने तेवर बगावती कर लिए और काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है। मंगलवार को उन्होंने काराकाट में रोड शो किया। 2 करोड़ की रेंज रोवर से पवन सिंह सड़क पर उतरे। उनके काफिले में कई और महंगी गाड़ियां भी शामिल थी। समर्थकों ने भी उनका भव्य स्वागत किया। एक्टर को 51KG की फूलों की माला पहनाई तो पुष्प वर्षा भी किया।
काराकाट में पवन सिंह का भव्य रोड शो
पवन सिंह के रोड शो में भारी भीड़ नजर आई। उनकी एक झलक पाने के लिए सड़कों पर लोग बेकाबू नजर आए। पवन सिंह ने भी हाथ जोड़कर सबका अभिवादन स्वीकार किया। रोड शो में आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित हो इसके लिए पुलिस ने पुरी तैयारी की थी। रोड शो को सफल बनाने में उनके समर्थक और क्षेत्रीय कलाकार भी जुटे हैं।
BJP ने पवन सिंह को दिया झटका
बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से उम्मीदवार बनाया था। पहली सूची में ही पवन सिंह का नाम जारी भी कर दिया गया था। मगर 24 घंटे के अंदर ही उन्होंने इस सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। चर्चा थी की वो बिहार के किसी सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं इस सिलसिले में उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से दिल्ली में मुलाकात की थी मगर शायद बात बनी नहीं। बिहार से सीट का इंतजार करते रहे थे मगर मिला नहीं। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 23 April 2024 at 14:50 IST