अपडेटेड 22 May 2024 at 13:47 IST
आसनसोल से लड़ने से इनकार, फिर 2 करोड़ की गाड़ी से पावर शो... पवन सिंह को BJP ने क्यों दिया झटका?
भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह ने बिहार के काराकाट सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था। अब बीजेपी ने उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है।
लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election) में बिहार से एक नाम जो काफी चर्चा में हैं वो है भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह। इसके साथ ही राज्य की 40 लोकसभा की सीटों में से सबसे ज्यादा चर्चा जिस सीट की है वो काराकाट। वजह है यहां से अभिनेता पवन सिंह के निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरना। मगर उनका यह फैसला कितना सही है ये तो भविष्य में पता चलेगा। मगर वर्तमान में बीजेपी ने उन्हें बड़ा झटका दिया है।
पवन सिंह को BJP का दामन थामने का बड़ा फायदा मिला था। लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से उम्मीदवार बनाया था। पहली सूची में ही उनका नाम जारी भी कर दिया गया था। पार्टी से टिकट मिलने पर पवन ने खुशी भी जताई थी। मगर 24 घंटे के अंदर ही उन्होंने इस सीट से चुनाव लड़ने से इनकार भी कर दिया था। इनकार के पीछे क्या वजह थी एक्टर ने कभी खुलकर नहीं बताई।
आसनसोल से BJP ने पवन को दिया था टिकट
आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार करने के बाद पवन सिंह ने दिल्ली में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पवन सिंह से मुलाकात भी की थी। इस मुलाकात पर कई तरह के कयास भी लगे थे। कहा जा रहा था कि पवन बिहार के किसी सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे। बिहार की सभी सीटों पर BJP ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया मगर लंबे इंतजार के बाद भी पवन सिंह का हाथ खाली रहा है। इसके बाद उन्होंने काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान सोशल मीडिया के जरिए किया।
2 करोड़ की कार से किया था रोड शो
काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने के फैसले के बाद जब पवन सिंह अपनी 2 करोड़ की लैंड रोवर से रोड शो किया तो उसकी धमक पूरे देश में सुनाई दी। 23 अप्रैल को उन्होंने काराकाट में रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया था। 2 करोड़ की रेंज रोवर से जब पवन काराकाट की सड़क पर उतरे तो उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ गई। 150 गाड़ियों के काफिले के साथ पवन सड़कों पर उतरे थे। उनके खाफिले में कई महंगी गाड़ियां भी शामिल थी।
पवन ने काराकाट से भरा था नामांकन
पवन सिंह ने रोड शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया। उनका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर था। उन्होंने सारी अटकलों का खारिज कर करते हुए साफ कर दिया कि अब वो अपने कदम पीछे नहीं खीचेंगे। काराकाट से वो निर्दलीय ही चुनाव लड़गे क्योंकि उन्होंने अपनी मां ये वादा किया है। इसके बाद 09 मई को काराकाट से उन्होंने अपना नामांकन दाखिल कर दिया। काराकाट से NDA प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ मैदान में उतरना और रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन करना BJP पवन के हर एक्शन पर नजर बनाए हुए थी। मगर कोई बड़ा फैसला नहीं लिया था।
BJP ने लिया कड़ा एक्शन
बुधवार 22 मई को पवन सिंह को बीजेपी ने बड़ा झटका दिया। काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया। उन्हें पार्टी से निकालने का आदेश बिहार बीजेपी अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आदेश पर जारी हुआ है। पवन पर आरोप है कि वह NDA के प्रत्याशी के विरुद्ध निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं और ये दल विरोधी गतिविधियां है।
यह भी पढ़ें: 'जो पूरी दिल्ली में CCTV लगाने की बात करते थे, वो...',BJP का AAP पर हमला
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 22 May 2024 at 13:42 IST