BREAKING: लैंड फॉर जॉब मामले में कोर्ट में पेश हुए लालू यादव, RJD सुप्रीमो का आरोपों को मानने से इनकार

नौकरी के बदले जमीन से जुड़े कथित मामले में RJD सुप्रीमो लालू यादव आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान उन्होंने आरोपों को मानने से इनकार कर दिया।

Follow :  
×

Share


Land for Job Case: ‘जमीन के बदले नौकरी’ मामले में लालू यादव आज दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान आरजेडी सुप्रीमो व्हील चेयर पर कोर्ट पहुंचे। उनके साथ रबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती भी मौजूद रहीं।

जानकारी के अनुसार, आज आरोपों को तय करने की कानून प्रक्रिया चल रही थी। ऐसे में नियमों के तहत आरोपियों से सवाल पूछा गया। इस दौरान लालू यादव ने आरोपों को मानने से इनकार करते हुए ट्रायल (मुकदमे) का सामना करने का विकल्प चुना। 

लालू यादव बोले- ट्रायल का सामना करूंगा

मिली जानकारी के मुताबिक, जज ने कोर्ट रूम में औपचारिक रूप से आरोपों की जानकारी देते हुए पूछा कि क्या वो उन पर लगे आरोपों को स्वीकार करते हैं? इसके जवाब में लालू यादव ने आरोपों को नामंजूर कर दिया। उन्होंने कहा, 'आरोप मंजूर नहीं, ट्रायल का सामना करूंगा। राबड़ी देवी ने भी आरोपों को अस्वीकार कर केस का सामना करने की बात कही। 

लालू यादव और राबड़ी देवी को मिली ये राहत

इसके अलावा लालू यादव और राबड़ी देवी को व्यक्तिगत पेशी से स्थायी छूट मिल गई है। उनके वकीलों ने खराब स्वास्थ्य का हवाला  देकर राहत मांगी थी, जिसे अदालत की ओर से स्वीकार कर लिया गया। इस छूट के बाद लालू और राबड़ी को हर तारीख पर दिल्ली की अदालत में पेश होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसे में अब वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश हो सकेंगे।

हमें अदालत पर पूरा भरोसा- मीसा भारती

इससे पहले मीसा भारती का कहना था कि मामला अदालत में है और हमें अदालत पर पूरा भरोसा है कि हमें न्याय मिलेगा। 

यह भी पढ़ें: 'पश्चिम बंगाल के अधिकारी संभल जाए, नहीं तो...', ममता बनर्जी के अफसरों पर चला चुनाव आयोग का डंडा तो बोले मंगल पांडेय

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 16 February 2026 at 12:37 IST