Khan Sir के कोचिंग संस्थान पर किसने किया हमला, गोली चली या नहीं? सामने आए CCTV ने खोले बड़े राज; गार्ड के साथ मारपीट का VIDEO
खान सर के कोचिंग संस्थान पर हुए हमले का CCTV फुटेज सामने आ गया है। वीडियो में कुछ लोग कोचिंग सेंटर के बाहर पत्थरबाजी और गार्ड के साथ मारपीट करते साफ नजर आ रहे हैं।
- भारत
- 3 min read
राजधानी पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित फेमस Youtuber खान सर के कोचिंग संस्थान पर हुए हमले का CCTV फुटेज सामने आ गया है। वीडियो में कुछ लोग कोचिंग सेंटर के बाहर पत्थरबाजी कर रहे हैं, तोड़फोड़ कर रहे हैं और पोस्टर फाड़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कुछ लोग गार्ड के साथ मारपीट करते भी नजर आ रहे हैं। इस फुटेज सामने आने के बाद इस हमले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। अभी यह साफ नहीं हुआ कि हमलावर किसी दूसरे कोचिंग संस्थान के छात्र थे,या बाहरी लोग।
घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे की बताई गई है। मुसल्लहपुर इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मशहूर टीचर खान सर के कोचिंग सेंटर (खान जीएस रिसर्च सेंटर) के बाहर उपद्रवियों ने हंगामा किया। इस दौरान जमकर पत्थरबाजी भी की गई और खान सर के बड़े-बडे़ होर्डिंग को भी फाड़ दिया। सामने आए घटना के CCTV फुटेज में हमलावरों एक सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट करते आ रहे हैं।
सुरक्षा गार्ड को भीड़ ने घेरकर मारा
घायल गार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि पहले कुछ लोग पहुंचे, फिर उनकी संख्या अचानक बढ़ गई और उन्होंने सुनियोजित तरीके से हमला शुरू कर दिया। पहले सुरक्षा गार्ड के साथ एक शख्स ने बहस शुरू की, फिर उसके साथ हाथापाई करने लगे और उसे खींचकर सड़क पर ले गए। इसके बाद पूरी भीड़ गार्ड के साथ मारपीट करने लगी।
चेहरे पर मास्क लगाकर की पत्थरबाजी
CCTV फुटेज में पत्थरबाजी और पोस्टर फाड़ने की तस्वीरें भी दिखाई दे रही। खान सर ने गोली चलने की भी बात कही थी, मगर सीसीटीवी में गोली चलने की ना आवाज सुनाई दी है और ना हीं कोई शख्य फायरिंग करता नजर आ रहा है। पुलिस ने भी गोली चलने की बात को खारिज कर दिया है। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि हमलावर दूसरे कोचिंग संस्थान के छात्र थे या बाहरी शरारती तत्व।
फायरिंग की बात निकली गलत
घटना की सूचना मिलते ही पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्तिकेय शर्मा, सिटी एसपी सेंट्रल दीक्षा और टाउन एसडीपीओ-1 राजेश रंजन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पूरे मामले खान सर की ताजा प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "यहां अभी पुलिस जांच कर रही है। गार्ड को इतनी चोट लगी है कि वो अभी कुछ बताने कि स्थिति में नहीं है। "
खान सर ने सुरक्षा का उठाया मुद्दा
"हमारी कोशिश यही रहती है कि गरीब से गरीब बच्चे को पढ़ाया जाए और इसमें कुछ लोग बाधा बनते हैं लेकिन हमें प्रशासन पर पूरा भरोसा है। यहां पुलिस-प्रशासन ने सजगता दिखाई है। सभी अधिकारी यहां देर रात तक मौजूद थे। पुलिस जल्द से जल्द कार्रवाई करे और दोषियों को सजा दी जाए। किसी को भी आपसी द्वेष नहीं रखना चाहिए। यहां सुरक्षा मुहैया कराई जाए, इसके लिए हम आवेदन जरूर देंगे।"
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 3 June 2026 at 11:45 IST