Khan Sir Coaching Firing: खान सर कोचिंग गोलीबारी मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, एक कोचिंग डायरेक्टर समेत 3 गिरफ्तार
Khan Sir Coaching Firing: खान सर की कोचिंग पर 2 जून की रात को हमला और गोलीबारी की घटना हुई है, जिसके बाद आज दिन में आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल देखा गया। अब इस मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।
- भारत
- 3 min read
Khan Sir Coaching Firing: बिहार की राजधानी पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके में मंगलवार (2 जून) देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मशहूर टीचर 'खान सर' के कोचिंग सेंटर (खान जीएस रिसर्च सेंटर) के बाहर ताबड़तोड़ गोलीबारी की खबर आई। बताया गया कि उनके कोचिंग के बाहर करीब 7 से 8 राउंड गोलियां चलाई गईं।
इस घटना के बाद आज 3 जून को खान सर की कोचिंग के बाहर भारी संख्या में छात्र इकट्ठा हो गए, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए कोचिंग भी बंद करना पड़ा। बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे छात्रों में भारी आक्रोश देखने को मिला। उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए खान सर की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। अब इस मामले में 3 लोगों की गिरफ़्तारी हुई है, जिसमें से एक कोचिंग संस्थान का डायरेक्टर भी शामिल है।
खान सर कोचिंग गोलीबारी मामले 3 की गिरफ्तारी
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर हुई गोलीबारी की घटना के मामले में अभी तक तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, पटना पुलिस ने यह जानकारी दी है।
पुलिस ने अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों में एक कोचिंग संस्थान का डायरेक्टर भी शामिल है। पुलिस पूरी घटना और इसमें अन्य संदिग्धों की संभावित संलिप्तता की गहन जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि 2 जून की रात खान सर के कोचिंग सेंटर (खान जीएस रिसर्च सेंटर) के बाहर कुछ उपद्रवियों ने हंगामा किया। इस दौरान जमकर पत्थरबाजी और कथित तौर पर फायरिंग की गई। इस गोलीबारी में एक सिक्योरिटी गार्ड घायल हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी जांच में जुट गई है।
पटना पुलिस के क्या कहा?
खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर हुई गोलीबारी की घटना पर SSP कार्तिकेय के. शर्मा ने कहा 'जानकारी मिली है कि गार्ड को चोटें आई हैं; इसलिए, उनका बयान और साथ ही स्थानीय लोगों के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है। घायल व्यक्ति का फिलहाल इलाज चल रहा है।'
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 3 June 2026 at 17:05 IST