IND vs NZ Final: भारत की जीत में चमके बिहार के लाल ईशान किशन तो गदगद नीतीश के बेटे निशांत कुमार... जानिए क्या कहा, VIDEO

भारतीय टीम के ICC T20 कप जीतने पर JDU नेता निशांत कुमार ने खुशी जताई है। ईशान किशन को शानदार पारी के लिए बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि बिहार के बेटे ने नाम रोशन कर दिया।

Follow :  
×

Share


नीतीश के बेटे निशांत कुमार ने ईशान किशन को दी बधाई | Image: ANI/X

T20 World Cup Final: टीम इंडिया ने आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया। भारतीय टीम ने अपनी शानदार जीत से पूरे भारत का दिल जीत लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 मार्च को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से मात देकर टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया की इस जीत में ईशान किशन की पारी का भी बड़ा योगदान रहा। पूरे सीरीज में ईशान ने शानदार खेल दिखाया। अब सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने टीम इंडिया को जीत पर बधाई दी है।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को मात देकर भारत चैंपियन बन गया है। इसी के साथ भारत टी-20 वर्ल्ड कप को तीसरी बार जीतने वाला पहला देश भी बन गया।  पूरे देश में इस शानदार जीत पर जश्न मनाया जा रहा है। अब भारत की इस जीत पर टीम इंडिया को बधाई देने का सिलसिला जारी है।

ईशान किशन ने बिहार का नाम रोशन किया-निशांत

भारतीय टीम द्वारा ICC T20 पुरुष विश्व कप जीतने पर JDU नेता निशांत कुमार ने कहा, "बहुत बधाई देता हूं। बहुत सौभाग्य की बात है। आगे भी ऐसा ही प्रदर्शन जारी रखें। ईशान किशन ने बिहार का नाम रोशन किया है। गर्व की बात है। वो बिहार से हैं। देश के लिए, राज्य के लिए यह सबके लिए सौभाग्य की बात की है। आगे भी  टीम इंडिया अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखे। "

टी20 वर्ल्ड कप पर भारत का तीसरी बार कब्जा

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 159 रन ही बना पाई और भारत ने इस मैच को आसानी से 96 रन से जीत लिया।

ईशान किशन ने खेली शानदार पारी

इस जीत के साथ ही भारत ने एक नया इतिहास रच दिया। टीम इंडिया लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है। भारतीय टीम की जीत में ईशान किशन की अहम भूमिका रही। ईशान किशन ने खिताबी मुकाबले में भी अर्धशतक जड़ा। ईशान ने 4 छक्के और 4 चौके की मदद से 25 गेंदों पर 54 रन की शानदार पारी खेली।

यह भी पढ़ें: 'नीतीश को घोड़ी पर बैठाकर...', RJD के बयान पर JDU का पलटवार

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 9 March 2026 at 15:10 IST