Bihar: सत्ता परिवर्तन के साथ सरकार का मॉडल भी बदला, JDU के बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी बने बिहार के नए डिप्‍टी सीएम

बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय चौधरी बिहार के नए डिप्‍टी सीएम बने। आपको बता दें कि सत्ता परिवर्तन के साथ सरकार का मॉडल भी बदल गया है।

Follow :  
×

Share


Bihar: सत्ता परिवर्तन के साथ सरकार का मॉडल भी बदला, JDU के बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी बने बिहार के नए डिप्‍टी सीएम | Image: Facebook

बिहार को नया मुख्यमंत्री मिल गया। मंगलवार को पटना स्थित लोक भवन में सम्राट चौधरी ने मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली। सीएम सम्राट चौधरी के साथ दो डिप्टी सीएम ने भी पद की शपथ ली। बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय चौधरी बिहार के नए डिप्‍टी सीएम बने। आपको बता दें कि सत्ता परिवर्तन के साथ सरकार का मॉडल भी बदल गया है।

जब नीतीश कुमार सीएम थे तो बीजेपी कोटे से दो डिप्टी सीएम थे, लेकिन अब जब बीजेपी से सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बने तो जेडीयू से विजेंद्र यादव और विजय कुमार चौधरी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। बिहार की राजनीति में जेडीयू नेता विजेंद्र यादव और विजय कुमार चौधरी एक बेहद अनुभवी, शांत और नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद सहयोगी माने जाते हैं। यही वजह है कि नीतीश कुमार अब जब मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़कर दिल्ली में राजनीति करने का फैसला किया है तो जेडीयू से विजय चौधरी और विजेंद्र यादव को डिप्टी सीएम की कुर्सी सौंपी है।

शपथ के बाद क्या बोले- विजय कुमार चौधरी

जनता दल (यूनाइटेड) नेता विजय कुमार चौधरी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर कहा, ‘मैंने जो आज शपथ ली है, इसके लिए मैं नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट करता हूं। ये उन्हीं के विश्वास का नतीजा है कि मुझे ये जिम्मेदारी मिली है, जो उनके (नीतीश कुमार) रास्ते हैं, उनकी नीतियां हैं, उनके तरीके हैं, उनके कार्यक्रम है, उनके तरीके हैं, उनकी कार्यशैली है उसी पर चलने का काम हम करेंगे।’

उन्होंने आगे कहा, 'अब तक नीतीश कुमार का जो मॉडल था उसमें भाजपा भी थी। अभी तुलना वाली कोई बात नहीं है। बिहार के मॉडल में नीतीश कुमार भी हैं, भाजपा भी है और अन्य तीन दल भी हैं। नीतीश कुमार कोई दूसरा नहीं हो सकता। नीतीश कुमार की जो सोच है, उनके काम करने का तरीका अद्भुत है। हमने उनके साथ बहुत कुछ सीखा है और उसी आधार पर हम आगे बढ़ रहे हैं। यही बात हमारे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी कही है कि नीतीश कुमार ने बिहार के विकास के लिए जो रास्ता, जो नीतियां व कार्यक्रम बनाए हैं, हम उसी को आगे बढ़ाएंगे इसलिए न कहीं कोई कंफ्यूजन है और न समझदारी का भाव है।'

इसे भी पढ़ें- Samrat Choudhary Oath: मैं ईश्वर की शपथ लेता हूं... सम्राट चौधरी बने बिहार के नए सीएम, लोक भवन में हुआ राजतिलक

 

 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 15 April 2026 at 11:32 IST