अपडेटेड 12 July 2025 at 19:08 IST

'बिहारी अब और कितनी हत्याओं की भेंट चढ़ेंगे?', चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार पर साधा निशाना

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कानून व्यवस्था बड़ा सियासा मुद्दा बन गया है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एक बार फिर कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार पर निशाना साधा है।

Follow :  
×

Share


Chirag Paswan | Image: PTI

बिहार में हाल के दिनों में अपराध की घटनाओं में लगातार इजाफा देखा गया, इसे लेकर कानून व्यवस्था पर गहरे सवाल उठने लगे हैं। अब विपक्ष के साथ-साथ सत्ताधारी गठबंधन के सहयोगी भी सरकार पर सवाल उठाने लगे हैं।लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एक बार फिर बिहार में लगातार हो रही हत्याओं को लेकर कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।


बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कानून व्यवस्था बड़ा सियासा मुद्दा बन गया है।  राज्य में लगातार हो रही क्राइम की घटना और बड़े कारोबारी गोपाल खेमका को अपराधियों ने जिस तरीके के निशाना बनाया उसे लेकर विपक्ष लगातार नीतीश सरकार को घेर रही है।  वहीं, दूसरी ओर सत्ताधारी गठबंधन के घटक दल लोजपा-आर के मुखिया चिराग भी आपराधिक घटनाओं पर अपनी सरकार को लगातार घेरने में लगी है।

 चिराग पासवान का नीतीश कुमार से सवाल

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए नीतीश सरकार से तीखे सवाल किए हैं। उन्होंने अपने X पोस्ट में लिखा हैं, बिहारी अब और कितनी हत्याओं की भेंट चढ़ेंगे ? समझ से परे है कि बिहार पुलिस की जिम्मेदारी क्या है? बता दें कि प्रदेश में लगातार हो रही क्राइम की घटनाओं में पर बीते दिनों भी चिराग पासवान ने  NDA सरकार को घेरा था।

सवालों के घेरे में बिहार पुलिस

चिराग पासवान पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा था कि राज्य में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, और प्रशासन मूकदर्शक बना बैठा है। उन्होंने नीतीश कुमार के गृह जिले में हुई 2 लोगों की निर्मम हत्या का उदाहरण देते हुए कहा था कि  प्रदेश के मुख्यमंत्री के गृह जिले में अपराधियों द्वारा ऐसी घटना को अंजाम देना ये स्पष्ट दर्शाता है कि अपराधियों का मनोबल चरम पर है। स्थानीय प्रशासन से टेलीफोन के जरिए से मेरी बात हुई है। अपराधियों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई हेतु निर्देशित भी किया है।

चुनाव के ऐलान से पहले बिहार में लगातार हत्याओं से राज्य में कानून के निजाम पर तो सवाल खड़े किए ही हैं, साथ ही ये दिखाता है कि अपराधियों के हौंसले कितने बुलंद हैं। विपक्ष लगातार कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार को घेरने की कोशिश में रहता है। ऐसे में चिराग पासवान के लतागार सवाल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: Radhika Murder Case:पिता ने किचन में काम कर रही राधिका को मारी थी 5 गोली

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 12 July 2025 at 19:08 IST