अपडेटेड 20 June 2024 at 15:59 IST

'घोटाला RJD के DNA में, NEET परीक्षा में पेपर लीक में तेजस्वी यादव का हाथ ', बोले गिरिराज सिंह

नीट पेपर लीक को लेकर युवा जहां सड़क पर हैं तो वहीं खेला किसने किया इसे लेकर भी कुछ दावे किए जा रहे हैं...तार राजद से जुड़ते दिख रहे हैं!

Follow :  
×

Share


गिरिराज सिंह तेजस्वी यादव | Image: ANI

Giriraj on Tejashwi: बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिंहा ने बड़ा खुलासा मीडिया के सामने किया। नीट (NEET) को लेकर देशभर में मचे बवाल पर रिएक्ट किया। दावे के साथ कहा कि तेजस्वी यादव के निजी सचिव प्रीतम कुमार का इसमें हाथ है।

इस सनसनीखेज दावे के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने भी बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला किया। सिंहा से एक कदम आगे बढ़कर कहा कि इसमें तेजस्वी यादव का हाथ है।

राजद के डीएनए पर प्रहार

गिरिराज सिंह ने पूरी पार्टी को ही करप्ट बता दिया। उन्होंने कहा-   घोटाला RJD के DNA में है। NEET परीक्षा में स्पष्ट हो गया कि तेजस्वी यादव के सहयोगी ने उसे कमरा बुक कराया था और पेपर लीक में तेजस्वी यादव का हाथ है।

क्यों कहा ऐसा?

राजद चीफ लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार का नाम भ्रष्टाचार के कई मामलों में लिप्त रहा है।  लैंड फॉर जॉब में राबड़ी समेत लगभग पूरा परिवार आरोपी है। चारा घोटाले को लोग अब भी नहीं भूले हैं तो कटियाल शराब फैक्ट्री घोटाला भी राजद परिवार के दामन पर पड़े छींटे की तरह है। यही वजह है दूसरे दल राजद को निशाना बनाते रहते हैं।

अब बात नीट घोटाले के तेजस्वी कनेक्शन की

बकौल विजय सिंहा तेजस्वी के पीएस ने जिन लोगों के लिए कमरा बुक कराया, जिनकी मदद की वो नीट धांधली में लिप्त पाए गए। उन्होंने क्रोनोलॉजी समझाई। कहा-  "1 मई को तेजस्वी यादव के निजी सचिव प्रीतम कुमार ने गेस्टहाउस कर्मी प्रदीप कुमार को फोन कर सिकंदर कुमार यादवेंदु के लिए कमरा बुक करने को कहा। 4 मई को कमरा बुक करने के लिए फिर से फोन किया गया। तेजस्वी यादव के लिए 'मंत्री' शब्द का इस्तेमाल किया गया।" उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि गेस्ट हाउस में रुकने के लिए आवंटन पत्र नहीं था, लेकिन लोग वहां पर रुके थे। उन्होंने कहा कि मामले में प्रीतम कुमार और तेजस्वी से CBI पूछताछ करेगी तो ये साफ होगा कि पेपर लीक में किसका हाथ है।

विजय सिन्हा ने यह भी कहा कि सिकंदर की पहुंच तेजस्वी के घर से लेकर बाहर तक थी। इस मामले में तेजस्वी यादव को जवाब देना चाहिए।

नीट पर बड़े खुलासे

नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपियों से हाल ही में की गई पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए। बड़ा खुलासा ये हुआ कि जिस होटल में आरोपी ठहरे थे उसके रजिस्टर में एक आरोपी ने अपने नाम के आगे मंत्री जी लिखवाया।  

'अनुराग यादव' ने खोले राज

पेपर लीक मामले में आरोपियों ने कबूल किया है कि नीट एग्जाम से पहले उन्हें प्रश्नपत्र मिल गया था। आरोपी छात्र अनुराग यादव ने खुलासा किया कि उसके फूफा ने इसके लिए सेटिंग की थीं। आरोपियों ने एग्जाम से एक रात पहले उसे सभी प्रश्नों के जवाब रटवाए थे और वहीं 100 प्रतिशत वहीं सभी प्रश्न परीक्षा में आए भी थे। 

ये भी पढ़ें- जब मंच पर PM मोदी का हाथ पकड़कर कुछ देखने लगे नीतीश... प्रधानमंत्री का ऐसा था रिएक्शन; VIDEO वायरल

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 20 June 2024 at 15:50 IST