'ऐसी जिंदगी भगवान न करें...', RJD से इस्तीफा देते हुए फूट-फूटकर रोए पूर्व मंत्री, MLC का टिकट नहीं मिलने से हुए नाराज, VIDEO

Bihar News: RJD के दिग्गज नेता शिवचंद्र राम ने पार्टी छोड़ दी है। बिहार MLC चुनाव का टिकट न मिलने पर उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया। वे प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूटकर रोते नजर आए।

 
Follow :
शिवचंद्र राम का RJD से इस्तीफा | Image: X

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने यह कदम बिहार विधान परिषद चुनाव में टिकट न मिलने पर उठाया। पूर्व मंत्री ने पार्टी आलाकमान पर वादाखिलाफी और नाइंसाफी के आरोप लगाए। इतना ही नहीं इस्तीफा देना का ऐलान करते हुए शिवचंद्र अपनी भावनाओं पर काबू नहीं कर पाए और फूट-फूटकर रोने भी लगे।

रेस में सबसे आगे, ऐन वक्त पर कट पत्ता

मीडिया से बात करते हुए शिवचंद्र राम ने कहा कि बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए लगातार उम्मीदवारों की रेस में उनका नाम सबसे आगे चल रहा था। खुद भी वह मीडिया और राजनीतिक गलियारों में अपना नाम देख रहे थे और इससे उन्हें टिकट मिलने की पूरी उम्मीद थी।

ऐसे में ऐन वक्त पर जब अचानक शिवचंद्र का नाम काट तो उनका कहना है कि इससे उन्हें गहरा मानसिक आघात लगा। इसके बाद उन्होंने RJD के तमाम पदों को छोड़ने का फैसला लिया। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर फूट-फूटकर रोने लगे।

June 8, 2026

‘मैं चार रातों से सो नहीं पाया’

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि मैंने RJD के साथ अपनी राजनीति की शुरुआत की थी। मैं पार्टी में साल 1990 से हूं। आरजेडी में रहकर मैंने पार्टी की नीति और जो भी फरमान था उसका पालन किया। जिस तरीके से मैंने अपनी जिंदगी के तीन-चार दिन बिताए हैं। ऐसी जिंदगी भगवान न करें किसी को मिले।

इतना बोलते ही PC में शिवचंद्र बुरी तरह रोने लगे। उन्होंने कहा कि मैं चार रातों से सो नहीं पाया। उन्होंने कहा कि हमारे साथ नाइंसाफी हुई है। तीन दिन से हमारे समाज के लोग पटना में आकर होटल में हैं। ये लोग भी आहत हुए हैं। ऐसे में आज मैं RJD के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे रहा हूं। शिवचंद्र ने पार्टी में सभी पदों से इस्तीफा देने का ऐलान किया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में RJD में किसकी मर्जी चल रही है और किसकी अनदेखी की जा रही है, यह बात अब छिपी नहीं रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि समय आने पर सबको सब कुछ साफ-साफ पता चल जाएगा।

रोहिणी आचार्य भी भड़की

बता दें कि इसी बीच पार्टी ने एमएलसी चुनाव के लिए सुनील सिंह को उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने नामांकन भी दाखिल कर दिया है। लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी सुनील सिंह की उम्मीदवारी पर सवाल खड़े किए। रोहिणी ने सुनील सिंह को बिना नाम लिए धोखेबाज, विश्वासघाती, विरोधियों से मिली भगत करने वाला और वसूली का धंधा करने वाला तक कहा। उन्होंने यह भी पूछा कि 'समर्पित-निष्ठावान कार्यकर्ताओं नेताओं का टोंटा पड़ गया क्या?

June 8, 2026

बता दें कि सुनील सिंह को राबड़ी देवी अपना मुंहबोला भाई मानती हैं और हर साल उन्‍हें राखी बांधती हैं। सुनील सिंह पहले भी MLC रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें: बंगाल की बगावत दिल्ली तक आई... लोकसभा में TMC को लग सकता है बड़ा झटका, बागी सांसदों का गुट ममता के भतीजे अभिषेक को लेकर पका रहा है ये खिचड़ी

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 8 June 2026 at 20:04 IST