Bankipur Byelection: बांकीपुर सीट पर वोटिंग के बीच मचा घमासान, BJP ने जन सुराज पर लगाया फर्जी मतदान की कोशिश का आरोप, की ये मांग

BJP ने जन सुराज पार्टी पर फर्जी मतदान की कोशिश का आरोप लगाते हुए रिटर्निंग ऑफिसर को पत्र लिखा है। बीजेपी ने सभी 422 केंद्रों पर EPIC ID और वोटर लिस्ट के सख्त वेरिफिकेशन की मांग की है।

 
Follow :
बांकीपुर उपचुनाव को लेकर मचा घमासान | Image: X

Bankipur By-Election: बिहार के बांकीपुर विधानसभा सीट पर आज (30 जुलाई) उपचुनाव हो रहे हैं, जिसको लेकर सियासी पारा हाई है। वोटिंग के बीच बीजेपी ने जन सुराज के कार्यकर्ताओं पर फर्जी मतदान कराने की कोशिश का आरोप लगाया है और इस संबंध में एक लेटर निर्वाचन पदाधिकारी को लिखा गया है। इसमें मतदान के दौरान सख्त सत्यापन की मांग की गई है।

BJP ने लिखा लेटर

बीजेपी बिहार के राज्य महासचिव नितिन अभिषेक ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटरों के वेरिफिकेशन (EPIC ID और नाम का मिलान) को सख्ती से लागू करने के लिए बांकीपुर विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर (DCLR) को पत्र लिखा है।

इसमें कहा गया, "हमारे ध्यान में आया है कि जन सुराज पार्टी से जुड़े प्रतिनिधि और कार्यकर्ता फर्जी वोट डालकर मतदान प्रक्रिया की निष्पक्षता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसी हरकतें लोकतंत्र के बुनियादी सिद्धांतों को कमजोर करती हैं और स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने की हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता के खिलाफ हैं।"

पार्टी ने की ये मांग

उन्होंने कहा कि चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने और मतदान प्रक्रिया को सुरक्षित रखने के लिए, हम चुनाव आयोग और मतदान अधिकारियों से सख्ती से वेरिफिकेशन नियमों को लागू करने का पुरजोर अनुरोध करते हैं। खास तौर पर, हर वोटर के लिए अपना असली इलेक्टोरल फोटो आइडेंटिटी कार्ड (EPIC ID) दिखाना और वोट डालने से पहले आधिकारिक वोटर लिस्ट से अपनी पहचान का बारीकी से मिलान करवाना अनिवार्य किया जाना चाहिए।

July 30, 2026

बांकीपुर में आज वोटिंग, 3 अगस्त को नतीजे 

बता दें कि बांकीपुर सीट नितिन नबीन के इस्तीफे के चलते खाली हुई है, जो अब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। यहां कुल 26 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नीरज कुमार सिन्हा, जनसुराज के प्रशांत किशोर और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की रेखा गुप्ता के बीच है। बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के 422 मतदान केंद्रों पर करीब 3.79 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे 3 अगस्त 2026 को घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: 'सुधर जाओ, नहीं तो गोली मार देंगे...', पप्पू यादव और उनके परिवार को मिली जान से मारने की धमकी, सांसद ने पुलिस से की सुरक्षा की मांग

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 30 July 2026 at 09:18 IST