अपडेटेड 20 November 2025 at 16:05 IST
Anant Singh: नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनते ही अनंत सिंह को बड़ा झटका, फिलहाल जेल से नहीं होगी रिहाई; ये है कारण
Dularchand Yadav murder case, Anant Singh: बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद आज बिहार में एक बार फिर से नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग की सरकार बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने अपने कुल 26 मंत्रियों के साथ शपथ ली है।
Dularchand Yadav murder case, Anant Singh: बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद आज बिहार में एक बार फिर से नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग की सरकार बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने अपने कुल 26 मंत्रियों के साथ शपथ ली है।
इस बीच सीएम नीतीश कुमार की पार्टी के मोकामा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत सिंह को तगड़ा झटका लगा है। जी हां, चुनावी अभियान के दौरान जन सुराज के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या मामले में बाहुबली अनंत सिंह की जमानत याचिका खारिज हो गई है। इस हत्याकांड में अनंत सिंह को भी आरोपी बनाया गया था। इसके कारण इन्हें वोटिंग से पहले ही जेल जाना पड़ा था।
पटना बेउर जेल में बंद हैं अनंत सिंह
बिहार विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान मोकामा में एनडीए के प्रत्याशी अनंत सिंह और जन सुराज के प्रत्याशी प्रियदर्शी पीयूष की रैली में कुछ हंगामा और आपस में एक-दूसरे से झड़प की खबर सामने आई थी। इस दौरान जन सुराज के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई। उनके पैर में गोली भी लगी थी। इस मामले में अनंत सिंह को भी आरोपी बनाया गया।
चुनाव आयोग की तत्परता के कारण अनंत सिंह को वोटिंग से पहले ही जेल में डाला दिया। इतना ही नहीं इस हत्याकांड में कई पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिरी थी।
चुनाव में अनंत सिंह तो जीत गए लेकिन अभी भी वह जेल में ही हैं। इस बीच आज शपथ ग्रहण वाले दिन ही उन्हें झटका लगा है। अनंत सिंह की ओर से पटना के सिविल कोर्ट में जेल से निकलने के लिए जमानत याचिका दायर की गई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है।
28206 मतों से अनंत सिंह ने दर्ज की है जीत
14 नवंबर 2025 को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आए थे। भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जदयू के प्रत्याशी अनंत सिंह को कुल 91,416 वोट मिलें थे। उन्होंने राजद की वीणा देवी को कुल 28,206 वोटों से हराया था। राजद की प्रत्याशी को कुल 63,210 मत मिले थे। वहीं, तीसरे स्थान पर जन सुराज के प्रियदर्शी पीयूष रहे थे। उन्हें 19, 365 वोट मिले। अनंत सिंह से पीयूष को मिली हार की बात करें तो इन्हें 72 हजार से अधिक वोटों से हार मिली।
Published By : Amit Dubey
पब्लिश्ड 20 November 2025 at 15:42 IST