दरभंगा के सुनील ने दूसरे धर्म की लड़की से की लव मैरिज, ताजिया दिखाने के बाहने बुलाया और तलवार से काटकर मार डाला; दरभंगा में मर्डर से हड़कंप

बिहार के दरभंगा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझौल गांव में शुक्रवार की सुबह एक युवक की तलवार से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।

 
Follow :
Darbhanga Crime | Image: X

बिहार के दरभंगा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझौल गांव में शुक्रवार की सुबह एक युवक की तलवार से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दिलीप सहनी के पुत्र सुनील सहनी के रूप में हुई है। हत्या का आरोप बिहार पुलिस के एक दारोगा मोहम्मद मोबिन पर लगा है, जो वर्तमान में पटना में तैनात बताया जा रहा है।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दारोगा ने खुद को भी गोली मार ली, जिसके बाद उसे गंभीर स्थिति में दरभंगा के अल्लपट्टी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब चार बजे किसी ने फोन कर सुनील को घर से बाहर बुलाया। घर से कुछ दूरी पर स्थित मंदिर के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने उस पर लाठी-डंडों और तलवार से हमला कर दिया। हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान मो. मोबिल को भी गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही

घटना की सूचना मिलते ही बहादुरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि सुनील सहनी कबाड़ खरीद-बिक्री का काम करता था। तीन-चार दिन पहले गांव के कुछ युवकों से उसका विवाद हुआ था, जिसके बाद उसे जान से मारने की धमकी मिली थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, तीन साल पहले सुनील ने गांव के ही दूसरे धर्म की लड़की मो. बिहारी की पुत्री सानिया से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से सुनील अपनी पत्नी और परिवार के साथ अहमदाबाद में रहता था।

दो दिन पहले ही सुनील अपनी पत्नी को लेकर गांव आया था, जिसके बाद उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी। शुक्रवार की सुबह तड़के करीब चार बजे सानिया के चाचा (आरोपी दारोगा मो. मोबिन) ने सुनील को फोन किया और ताजिया की तैयारी देखने के बहाने मंदिर के पास बुलाया। सुनील जैसे ही मंदिर के पास पहुंचा, मोबिन ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर पहले उसके साथ मारपीट की और फिर तलवार से उसके सिर व शरीर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। सुनील ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आरोपी मो. मोबिन और मृतक सुनील कभी गहरे दोस्त हुआ करते थे, लेकिन इस प्रेम विवाह के बाद से मोबिन बेहद नाराज चल रहा था और अभी वह छुट्टी पर घर आया हुआ था।

इसे भी पढ़ें- राम मंदिर ट्रस्‍ट के महासचिव चंपत राय ने पद से दिया इस्‍तीफा; चंदा चोरी मामले की जांच के बीच सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 26 June 2026 at 13:48 IST