नेपाल में भीषण बाढ़ से बिहार की बढ़ी टेंशन, कई जिलों में अलर्ट, CM सम्राट ने की हाई लेवल मीटिंग; तेजस्वी बोले- सरकार से आग्रह है कि...

नेपाल में फ्लैश फ्लड की स्थिति और बिहार में बाढ़ की आशंका को देखते हुए सम्राट सरकार ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई। इस दौरान उन्होंने संवेदनशील जिलों के अधिकारियों को सतर्क रहने और एहतियाती कदम उठाने को कहा है।

 
Follow :
CM Samrat held a high-level meeting | Image: x/ani

Bihar: नेपाल में मूसलाधार बारिश और ग्लेशियर फटने से बिहार में मंडरा रहे बाढ़ के खतरे को देखते हुए सम्राट सरकार ने आज अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रभावित और संवेदनशील जिलों के अधिकारियों को स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने और सभी जरूरी तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए हैं।

दरअसल, पटना के 'संकल्प' सभागार में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में सीएम सम्राट ने गंडक नदी से जुड़े पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत अन्य जिलों के अधिकारियों को सतर्क रहने और एहतियाती कदम उठाने को कहा है।

नागरिकों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता- CM

सीएम सम्राट ने एक्स पर ट्वीट कर बताया, 'नेपाल के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में फ्लैश फ्लड की स्थिति को देखते हुए उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर संबंधित जिलों को पूरी तरह अलर्ट रहने का निर्देश दिया। संवेदनशील जिलों में तटबंधों की दिन-रात निगरानी, नाइट पेट्रोलिंग एवं आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। NDRF एवं SDRF की टीमें तैनात हैं। नागरिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।'

August 26, 2026

तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार से किया आग्रह

वहीं आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में बाढ़ की स्थिति पर कहा, 'नेपाल बाढ़ को लेकर हमने अपनी बात रखी है और बिहार में कई जगह गंगा नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है तो सरकार से आग्रह है कि सारी तैयारी पूरी कर ली जाए। ताकि बाढ़ की स्थिति जब हो तो आम लोगों को दिक्कत न हो। इसे लेकर हम हर दिन फीडबैक ले रहे हैं। लेकिन नेपाल में जो तबाही आई है और जिस तरह से दृश्य हमने देखे हैं, उसे देखते हुए हम लोग को अलर्ट रहने की जरूरत है। बाढ़ का मुद्दा अंतरराष्ट्रीय मुद्दा है।'

August 26, 2026

सरकार बाढ़ को लेकर गंभीर क्यों नहीं?- तेजस्वी

उन्होंने आगे हमला दागते हुए कहा, 'बीजेपी  की सरकार बिहार में 21 साल से हैं और 12 साल से केंद्र में है, अभी तक नेपाल बाढ़ के संबंध में कोई बैठक नहीं हुई है। इसका जब तक स्थायी समाधान नहीं आ जाएगा तब तक ये हर साल देखने को मिलेगा।' उन्होंने सवाल किया कि सरकार बाढ़ को लेकर गंभीर क्यों नहीं है?

कभी भी कोई भी हादसा हो सकता है- मीसा भारती 

आरजेडी सांसद मीसा भारती ने कहा, 'बिहार में बाढ़ की समस्या हर साल आती है। लेकिन सरकार को जो तैयारी करनी चाहिए, वो तैयारी नहीं होती है। दानापुर में पानी काफी भर आया है और सड़क पर काफी लोग आ गए हैं। नाव से आना जाना हो रहा है। कभी भी कोई भी हादसा हो सकता है।' उन्होंने कहा कि क्योंकि हर साल बाढ़ आता है तो सरकार को ये इंतजाम पहले से करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Nepal Flood: नेपाल में भीषण बाढ़ में 105 से ज्यादा भारतीय गायब, 291 विदेशी समेत कुल 400 पर्यटक लापता
 

 

 

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 26 August 2026 at 22:04 IST