BREAKING: जमुई नाबालिग से छेड़छाड़ कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, तीनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, VIDEO VIRAL होने के बाद कार्रवाई

जमुई मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान 25 से 26 वर्ष की उम्र के मिथिलेश, प्रमोद और गोलू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस फिलहाल तीनों से गहन पूछताछ कर रही है। इस पूरे मामले में कुल 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है,

 
Follow :

बिहार के जमुई से सोशल मीडिया पर वायरल हुए शर्मनाक वीडियो मामले में पुलिस ने संज्ञान लेते हुए बड़ी कार्रवाई की है। वायरल फुटेज में रात के समय एक कपल को घेरकर अभद्रता और मारपीट करते हुए देखा गया था, जिसके बाद इंटरनेट पर लोगों का भारी आक्रोश देखने को मिल रहा था।

नगर थाना क्षेत्र से हुई तीन आरोपी की गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए जमुई पुलिस ने तत्परता दिखाई और नगर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीन मुख्य आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए तीनों युवकों की उम्र 25 से 26 साल के बीच बताई जा रही है।

मिथिलेश, प्रमोद और गोलु कुमार को पुलिस ने दबोचा

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मिथिलेश, प्रमोद और गोलु कुमार के रूप में हुई है। इस घटना में शामिल अन्य असामाजिक तत्वों की पहचान कर ली गई है और मामले में कुल 7 लोगों के ख़िलाफ़ केस दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार तीनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के पीछे की पूरी सच्चाई और बाकी चार फरार आरोपियों का सुराग मिल सके। पुलिस प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि कानून हाथ में लेने वाले और 'मोरल पुलिसिंग' के नाम पर गुंडागर्दी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस ने किया 3 आरोपियों को गिरफ्तार

वीडियो सामने आते ही जमुई पुलिस तुरंत हरकत में आई। जमुई के एसपी ने वायरल वीडियो और घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने दोनों पीड़ित नाबालिगों से संपर्क कर उनके बयान दर्ज किए हैं। पीड़ितों के आधार पर कुल 7 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है, जिनमें से 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस वायरल वीडियो का तकनीकी विश्लेषण कर रही है ताकि घटनाक्रम की पूरी सच्चाई सामने आ सके और इसमें शामिल अन्य आरोपियों की पहचान हो सके। पुलिस अधिकारी घटना के मुख्य कारणों की जांच करने के साथ-साथ बाकी फरार आरोपियों की तलाश में जुटे हुए हैं।

ये भी पढ़ें - Asian Games 2026 में भारत का 'सुपर मंडे...'भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर  नॉकआउट में बनाई जगह

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 21 September 2026 at 13:53 IST