Bihar: हाजीपुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी में नाव पलटने से 11 की मौत, CM सम्राट चौधरी ने जताया शोक, 4-4 लाख अनुग्रह राशि का किया ऐलान
बिहार के हाजीपुर में राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद गांव के पास गंगा नदी में एक बड़ा हादसा हो गया है, जहां भोज खाने जा रही लोगों से भरी नाव पलट गई। इस नाव पर लगभग 20 लोग सवार थे। जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। जिसमें अधिकांश बच्चे शामिल हैं। CM सम्राट चौधरी ने 4-4 लाख अनुग्रह राशि का ऐलान किया।
- भारत
- 3 min read
बिहार के हाजीपुर के राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद गांव के पास गंगा नदी में एक नाव अचानक पलट गई, जिससे इलाके में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार, इस नाव पर करीब 15 से 20 लोग सवार थे जो एक भोज में शामिल होने के लिए जा रहे थे। यात्रा के दौरान संतुलन बिगड़ने से नाव नदी के तेज बहाव में पलट गई, जिससे उस पर सवार सभी लोग पानी में गिर पड़े।
11 लोगों की डूबने से मौत
हादसे के बाद नदी किनारे अफरा-तफरी मच गई। 11 लोगों की मौत हो गई। जिसमें अधिकांश बच्चे शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस-प्रशासन राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। फिलहाल, हादसे के असली कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन की विस्तृत रिपोर्ट और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
CM सम्राट चौधरी ने 4-4 लाख अनुग्रह राशि का किया ऐलान
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "वैशाली के राघोपुर में नाव दुर्घटना में मासूम बच्चों की मौत की खबर बेहद दिल दहला देने वाली और आत्मा को दहला देने वाली है। इस कठिन समय में, मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और परिवारों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता (अनुग्रह राशि) प्रदान की जाएगी। राहत और बचाव कार्यों को तेजी से पूरा करने और घायलों के लिए बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश प्रशासन को दिए गए हैं।
तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर जताया दुख
आरजेडी नेता और राघोपुर विधायक तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया, 'हमें राघोपुर दियारा इलाके में नाव पलटने का दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद समाचार मिला है. डूबने वालों में ज्यादातर बच्चे हैं। भगवान सभी को सुरक्षित रखें। स्थानीय लोगों, प्रशासन और अधिकारियों के साथ चर्चा के बाद, राहत, बचाव और उपचार कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 13 October 2026 at 22:17 IST