Bihar: पटना में प्रदर्शन के दौरान BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, पत्थरबाजी के बाद बिगड़े हालात; कांग्रेस ऑफिस के बाहर अफरा-तफरी, VIDEO

पटना के सदाकत आश्रम स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प हो गई। पत्थरबाजी के बाद हालात और बिगड़ गए। कई कार्यकर्ताओं को गंभीर चोट आई है।

 
Follow :
पटना में प्रदर्शन के दौरान BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, | Image: ANI

प्रधानमंत्री आवास के बाहर राहुल गांधी सहित विपक्ष के नेताओं द्वारा दिए गए धरने के विरोध में आज बुधवार को राजधानी पटना में BJP कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला। पटना के सदाकत आश्रम स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर हिंसक झड़प हो गई। कुर्जी अस्पताल से कांग्रेस प्रदेश कार्यालय तक बीजेपी कार्यकर्ताओं मार्च निकाल रहे थे। जैसे ही बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस दफ्तर पहुंचे पहले से वहां मौजूद कार्यकर्ताओं से आमना-सामना हो गया।


देखते-देखते पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्‍दील हो गया। दोनों ओर से लाठ‍ियां चलने लगी। जमकर पथराव होने लगा। इससे अफरातफरी मच गई। झड़प के दौरान कई कार्यकर्ता घायल हो गए, कुछ के सिर फट गए और कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए। मारपीट और झड़प कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के बाहर हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं के नारेबाजी करते हुए पहुंचते ही पहले धक्का-मुक्की हुई और फिर दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला शुरू हो गया।

BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर हुई पत्थरबाजी

कांग्रेस के कई कार्यकर्ता झड़प में घायल हुए, जबकि भाजपा के कार्यकर्ताओं को भी चोटें आईं। कल दिल्ली में LKM के बाहर कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन को लेकर BJP कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस दफ्तप का घेराव करने पहुंची थी। भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वे शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन करने के लिए सड़क पर आए थे, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला बोल दिया।

July 22, 2026
July 22, 2026

मारपीट में कई कार्यकर्ता घायल

दोपहर करीब 2 बजे नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़े। वहां पहले से मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उनकी धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद देखते ही देखते मारपीट भड़क गई। काफी देर तक क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी रही। BJP के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

July 22, 2026
July 22, 2026

कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

तनाव को देखते हुए पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय और आसपास के इलाकों में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं। प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों पर भी पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि दोनों पक्षों के कार्यकर्ता फिर आमने-सामने न आएं। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
 

यह भी पढ़ें: TMC सांसद कल्याण बनर्जी लोकसभा से किए गए निलंबित


 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 22 July 2026 at 16:22 IST