बिहार में मंत्रियों का शपथ ग्रहण आज, सम्राट सरकार की कैबिनेट में BJP कोटे से होंगे 15 मंत्री; निशांत का नाम भी कंफर्म, देखिए पूरी LIST
आज पटना के गांधी मैदान में सम्राट सरकार की कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। इस कार्यक्रम को केवल शपथ ग्रहण नहीं, बल्कि राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।
Bihar Cabinet Expansion: बिहार में आज यानी 7 मई को सम्राट सरकार के कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। पटना के गांधी मैदान में दोपहर 12 बजे शपथ ग्रहण समारोह रखा गया है। बीजेपी और जेडीयू में 50-50 फॉर्मूले के तहत दोनों पार्टियों से मंत्री बनाए जा सकते हैं।
बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने बताया कि इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत भाजपा के अन्य नेताओं का जमावड़ा लगेगा। इसके अलावा इसमें पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी समेत NDA के बिहार के सभी नेता मौजूद रहने वाले हैं।
32 मंत्री ले सकते हैं शपथ
उन्होंने यह भी बताया कि मंत्रिमंडल के विस्तार में कुछ नए चेहरों का जुड़ना स्वाभाविक है। जान लें कि सम्राट चौधरी के अगुवाई वाले मंत्रिमंडल में नए के साथ-साथ पुराने चेहरों को शामिल किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सम्राट कैबिनेट में 32 मंत्री शपथ ले सकते हैं। हालांकि, इस वक्त नीतीश कुमार के इकलौते बेटे निशांत कुमार पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण करने वालों में निशांत का नाम भी शामिल है।
बिहार में किस दल से कितने बनेंगे मंत्री?
BJP कोटे से लिस्ट में किस-किसके नाम शामिल?
बीजेपी कोटे से नए मंत्रियों में राम कृपाल यादव, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, रमा निषाद, रामचंद्र प्रसाद, नंद किशोर राम, प्रमोद चंद्रवंशी, नीतीश मिश्रा, मिथलेश तिवारी, इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र, लखविंदर पासवान, अरुण शंकर प्रसाद, केदार गुप्ता, संजय टाइगर और श्रेयसी सिंह शामिल हैं।
जेडीयू कोटे से कौन-कौन बन रहा मंत्री?
जबकि जेडीयू कोटे से 13 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इनमें निशांत कुमार, मदन सहनी, श्वेता गुप्ता, श्रवण कुमार, सुनील कुमार, बुलो मंडल, लेसी सिंह, दामोदर रावत, रत्नेश सदा, जमा खान, भगवान सिंह कुशवाहा, शीला मंडल और अशोक चौधरी के नाम शामिल हैं। निशांत कुमार का नाम लगभग कंफर्म माना जा रहा है।
लोजपा, हम और RLM से सामने आए ये नाम
वहीं लोजपा (रामविलास) के 2 संजय पासवान, संजय सिंह, जबकि हम के 1 संतोष सुमन और RLM से एक दीपक प्रकाश के मंत्री बनाए जाने की संभावना है।
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद रोड शो करेंगे PM
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पीएम मोदी और जेडी (यू) सुप्रीमो नीतीश कुमार पटना में रोड शो भी करेंगे।
बता दें कि सम्राट चौधरी बिहार में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री बने हैं। ऐसे में इस समारोह को केवल शपथ ग्रहण नहीं, बल्कि राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 7 May 2026 at 10:25 IST