RJD का हल्ला बोल! नकली AK 47 लेकर पटना की सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने किया वॉटर कैनन का इस्‍तेमाल; हिरासत में तेजस्‍वी यादव

Bihar: तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजभवन की ओर पैदल मार्च कर रहे राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस बीच प्रदर्शनकारियों ने नकली AK-47 लेकर मार्च किया।

 
Follow :
RJD के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, वॉटर कैनन का इस्तेमाल, तेजस्वी गिरफ्तार | Image: ANI

Bihar; RJD March To Raj Bhavan: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पटना में राजभवन की ओर पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने पेपर लीक, बेरोजगारी और बिहार में छात्रों व युवाओं को हो रही परेशानियों जैसे मुद्दों को उठाया। 

इस बीच तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजभवन की ओर पैदल मार्च कर रहे कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शनकारियों नकली AK-47 लेकर मार्च किया। वहीं, वाटर कैनन के इस्तेमाल पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार तीखा हमला किया। प्रदर्शन को उग्र होते देख पुलिस ने तेजस्वी यादव को हिरासत में लिया।

August 19, 2026

हिरासत में तेजस्‍वी यादव

यह मार्च आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव द्वारा राज्य में परीक्षा प्रणाली के कथित पतन और कानून व्यवस्था की स्थिति के विरोध में राजभवन तक विरोध मार्च की घोषणा के बाद आयोजित किया गया था। इस बीच प्रदर्शन को उग्र होते देख पुलिस ने तेजस्वी यादव को हिरासत में लिया। 

सरकार को झुकना ही पड़ेगा-तेजस्वी यादव

बिहार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे तेजस्वी यादव ने कहा 'यह सब सम्राट चौधरी के आदेश पर हुआ है... इससे (वाटर कैनन) कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। जनता जाग चुकी है और सड़कों पर है। अब सरकार को झुकना ही पड़ेगा। ऐसे काम नहीं चलेगा।'

August 19, 2026

पुलिस ने किया वॉटर कैनन का इस्‍तेमाल

वहीं, राजभवन की ओर पैदल मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। वहीं, पदयात्रा में भाग लेने वाले आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि देशभर के छात्र और युवा, विशेष रूप से बिहार में, बार-बार होने वाले पेपर लीक और बेरोजगारी को लेकर नाराज हैं।

ये भी पढ़ें: JSSC-CGL रद्द होने से भड़के सफल अभ्यर्थी: सड़क पर उतरे युवा, फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 19 August 2026 at 13:17 IST