Bihar: निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री पर अब मंत्री अशोक चौधरी ने लगाई मुहर, कहा- नीतीश की सच्ची फोटोकॉपी हैं, पार्टी को होली का बड़ा तोहफा...
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इकलौते बेटे निशांत कुमार को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों पर अब विराम लगता नजर आ रहा है। निशांत जल्द अब सक्रिय राजनीति में कदम रखने वाले हैं। JDU के नेताओं ने इसकी घोषणा की है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही है। विधानसभा चुनाव के दौरान भी कहा जा रहा था कि निशांत पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी को संभालेंग, मगर इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। मगर अब निशांत कुमार जल्द ही अपनी नई पारी की शुरुआत करने वाले हैं। निशांत कुमार जल्द सक्रिय राजनीति में एंट्री करेंगे। इस बात पर मुहर बिहार सरकार के मंत्रियों ने लगा दी है।
निशांत कुमार को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों पर अब विराम लगता नजर आ रहा है। नीतीश कुमार के इकलौते बेटे निशांत कुमार जल्द अब सक्रिय राजनीति में कदम रखने वाले हैं। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार और मंत्री अशोक कुमार ने इसकी पुष्टि कर दी है। जल्द ही इस बारे में पार्टी की ओर से औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।
पार्टी को होली का बड़ा तोहफा मिला- अशोक चौधरी
बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पर कहा, "हम लंबे समय से कह रहे थे। वे किसी भी भूमिका में सक्रिय राजनीति में आएं। वे पढ़े लिखे हैं, नीतीश कुमार की सच्ची फोटोकॉपी हैं। पार्टी का नीतीश कुमार पर दबाव था। चुनाव से पहले ही लोगों की मांग थी। ये पार्टी को होली का बड़ा तोहफा है।"
निशांत की पार्टी मेंम एंट्री का रास्ता साफ-श्रवण कुमार
CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जेडीयू में शामिल होने की अटकलों पर बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, "पार्टी उन्हें अब एक्टिव पॉलिटिक्स में देखना चाहती है। इससे सभी अटकलों पर विराम लग जाएगा। उनकी एंट्री का रास्ता साफ हो गया है, और मेरा मानना है कि जब वह पार्टी में शामिल होंगे, तो सीनियर नेता मिलेंगे और आगे की स्ट्रैटेजी पर चर्चा करेंगे। बिहार के प्रोग्रेसिव लोग चाहते हैं कि निशांत कुमार आएं और चार्ज लें।"
जल्द ही एक्टिव पॉलिटिक्स में आएंगे निशांत-श्रवण कुमार
श्रवण कुमार ने आगे कहा, "होली के मौके पर, मैं यह शेयर करना चाहता हूं कि निशांत कुमार जिनके नाम पर पूरे राज्य में लंबे समय से चर्चा हो रही है, जल्द ही एक्टिव पॉलिटिक्स में आएंगे। यह कदम कई युवाओं की लंबे समय से चली आ रही इच्छा को पूरा करेगा जो उनसे पॉलिटिक्स में शामिल होने का आग्रह कर रहे थे। मैं उनके राजनीतिक सफर में आगे बढ़ने के लिए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।"
होली के बाद हो सकता है ऐलान
जेडीयू सूत्रों के अनुसार, निशांत कुमार की पार्टी में औपचारिक एंट्री होली के बाद किसी बड़े आयोजन या घोषणा के माध्यम से हो सकती है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी जिक्र है कि उन्हें राज्यसभा के रास्ते राजनीतिक शुरुआत मिल सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। बीते दिनों निशांत अपने पिता से मिलने भी पहुंचे थे, जिसे लेकर बिहार की राजनीति में कई तरह की अटकले भी लगनी शुरू हो गई थी। हालांकि, अब तक खुद निशांत कुमार या पिता नीतीश कुमार ने अपने बेटे के राजनीति में आने को लेकर कुछ नहीं कहा है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 3 March 2026 at 13:35 IST