अपडेटेड 19 November 2025 at 19:39 IST

नीतीश कुमार होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, 10वीं बार लेंगे CM पद की शपथ, NDA विधायक दल की बैठक में लगी मुहर

Bihar Government Formation: पटना में NDA विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया है। नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Follow :  
×

Share


Nitish kumar | Image: R.BHARAT

Bihar Government Formation: बिहार विधानसभा 2025 चुनाव में NDA महागठबंधन को जोरदार जीत मिली थी। NDA 202 सीटों के साथ सबसे बड़ा गठबंधन बनकर उभरा था। अब सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में NDA विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को नेता चुन लिया गया है। वह 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले आपको बता दें कि बीजेपी ने सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना और उप नेता के रूप में विजय सिन्हा के नाम मुहर लग चुका है।

पटना में NDA विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया है। विधानसभा के सेंट्रल हॉल में हुए बैठक में नीतीश कुमार को नेता चुना गया। नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह गांधी मैदान में 20 नवम्बर को होगा। शपथ ग्रहण को लेकर गांधी मैदान में व्यापक तैयारी की जा रही है।

नीतीश कुमार 10वीं बार लेंगे शपथ

 

आज NDA विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी ने विधायक दल के नेता के रूप में नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा। इसके बाद इसे सर्वसम्मति से मंजूर कर लिया गया। अब नीतीश कुमार राजभवन जाएंगे, जहां राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। उसके बाद वो कल पटना के गांधी मैदान में 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। 

जेडीयू की बैठक में नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुन गया

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी जोरदार तरीके से चल रही है। बिहार बीजेपी के प्रमुख दिलीप जायसवाल ने कहा कि कैबिनेट गठन को लेकर मुख्यमंत्री ही आखिरी फैसला लेंगे। हालांकि किस पार्टी के कितने मंत्री होंगे, इसका अभी औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है।

NDA को मिलीं थी 202 सीटें

आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में दो बड़े गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला था। जिसमें NDA ने बाजी मार ली, जबकि महागठबंधन के दावे धरे के धरे रह गए। चुनाव नतीजे के बाद NDA में भाजपा को 89, जनता दल (यूनाइटेड) को 85, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 19, राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 4 और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को 5 सीटों पर जीत मिली। जबकि महागठबंधन को कुल मिलाकर 35 सीटें ही मिल सकी।

ये भी पढ़ें: Bihar Government Formation: BJP या JDU... स्पीकर पद किसके खाते में? डिप्टी CM की रेस में कौन-कौन, जानिए सरकार गठन पर सबकुछ

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 19 November 2025 at 16:12 IST