Bihar: खान सर की फिर बढ़ सकती है मुसीबत, लखनऊ कोचिंग अग्निकांड की आंच पहुंची पटना, KGS कोचिंग में फायर ब्रिगेड की टीम को मिली कई खामियां
Khan Sir Coaching: दिल्ली और लखनऊ अग्निकांड के बाद देशभर में फायर सेफ्टी डिपार्टमेंट एक्शन मोड में आ गया है। पटना में भी खान सर के कोचिंग सेंटर पर छापेमारी की गई, इस दौरान कई गड़बड़ियां मिली, जानें फिर क्या हुआ? पढ़ें पूरी खबर
- भारत
- 3 min read
Khan Sir Coaching: दिल्ली और लखनऊ में हुई अग्निकांड की घटनाओं के बाद से देखने को मिल रहा है कि बड़ी-बड़ी बिल्डिंगों के मालिक सुरक्षा को लेकर सजग नहीं है। जिसके बाद सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए देशभर में छापेमारी की जा रही है। ताजा जानकारी बिहार से सामने आई है। दरअसल पटना में भी कोचिंग संस्थानों की जांच की जा रही है, इस दौरान खान सर की एक कोचिंग खान ग्लोबल स्टडीज पर भी तलवार लटक गई है।
खान सर को नोटिस जारी
खान सर के इस कोचिंग सेंटर में फायर सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम जांच के लिए पहुंची। जहां कई खामियां मिलीं, इमरजेंसी एग्जिट, फायर अलार्म जैसे सिस्टम में भी बड़ी गड़बड़ियां देखी गई। जिसकी वजह से विभाग ने उन्हें नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस जारी कर खान सर को फायर सेफ्टी सिस्टम दुरुस्त करने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है। अगर दूसरी जांच में भी सेफ्टी सिस्टम ठीक नहीं मिला तो एक्शन लिया जाएगा। बतादें लखनऊ कोचिंग सेंटर में आग लगने के बाद देशभर में फायर डिपार्टमेंट अलर्ट मोड में है।
‘सुरक्षा को लेकर बिल्डिंग मालिक सजग नहीं’
पटना में फायर और होम सर्विसेज में IG एम सुनील नायक ने कहा कि ‘हाल ही में जो दिल्ली और लखनऊ में आग की घटनाएं देखी गई हैं। उससे बहुत साफ है कि बिल्डिंग मालिक बहुत सजग नहीं हैं, DG के आदेश के बाद हमने सभी अस्पतालों और होटलों के फायर एग्जिट का ऑडिट किया, अब पूरे राज्य में कोचिंग संस्थानों में ऑडिट किया जा रहा है। जहां भी निर्देशों की अनुपालना नहीं हो रही है हम उन्हें खाली करने का निर्देष देंगे अगर 7 दिनों में वे खाली नहीं करते हैं तो हम बिल्डिंग को सील कर देंगे। हर घंटे हम हेड क्वार्टर से अपडेट ले रहे हैं।’
खान सर की बढ़ी मुश्किलें
खान सर की बढ़ती मुश्किलों के बारे में बात की जाए तो, पिछले 15 दिनों के भीतर ये दूसरी बार हुआ है, जब फायर विभाग की टीम कोचिंग सेंटर की जांच करने पहुंची है। इससे पहले 7 जून को हुए निरीक्षण में भी कई गंभीर खामियां सामने आई थीं।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 23 June 2026 at 16:53 IST