'हवाई जहाज योगा पोज', बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का अजीब योगा पोज वायरल, लोग बोले- 'हे प्रभु, हे हरि राम...ये क्या हुआ?'
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के अजीबो-गरीब योग आसन वायरल हो रहे हैं। पटना कार्यक्रम में गलत दिशा में झुकना, स्टिफ बॉडी पोज और संघर्ष भरी मुद्राएं देखकर लोग उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स ने ‘हे प्रभु, हे हरि राम’ जैसे कमेंट्स किए।
- भारत
- 3 min read
रविवार को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस मौके पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार (नीतीश कुमार के बेटे) के योग अभ्यास के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए हैं। उनके कुछ अजीबोगरीब और असहज आसनों को देखकर लोग उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं।
पटना में आयोजित योग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री लल्लन सिंह समेत कई NDA नेता शामिल हुए थे। इस दौरान निशांत कुमार सफेद कुर्ते-पजामे में नजर आए, लेकिन उनके योग ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच लिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में निशांत कुमार को बार-बार अजीबोगरीब पोज बनाते हुए देखा गया। लोग उनके योगा का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। यूजर उनके आसन को "हवाई जहाज योगा पोज" बता रहे हैं।
एक बार जब योग प्रशिक्षक ने सभी को अपने दाहिनी ओर झुकने के लिए कहा, तो दाएं तरफ झुकने की बजाय निशांत कुमार बाएं तरफ झुक गए। ‘एयरप्लेन’ पोज जैसी कुछ मुद्राओं में उनकी बॉडी स्टिफ और अनफिट नजर आई। गर्दन पीछे की ओर झुकाने जैसे आसनों में भी उन्हें काफी संघर्ष करते देखा गया।
'हे प्रभु, हे हरि राम...'
सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। एक नेटिजन ने हैरानी जताते हुए कहा, "हे प्रभु, हे हरि राम, कृष्ण, जगन्नाथम, प्रेमानंद... बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार योग के नाम पर आखिर कर क्या रहे हैं?" एक अन्य ने कहा, "सोचिए अगर वो बिहार स्वास्थ्य विभाग चला रहे होते तो क्या होता।" कई लोगों ने पूछा कि उन्हें योग करने के लिए क्यों मजबूर किया जा रहा है।
ट्रोलिंग के साथ समर्थन भी
कुछ यूजर्स ने निशांत कुमार का बचाव भी किया। एक ने लिखा, “मैं भी योग नहीं कर पाता, निशांत मेरे जैसा ही है।” लोगों ने ट्रोल करने वालों की आलोचना भी की, जिनमें से एक ने कहा, "कम से कम बिहारियों को निशांत, तेजस्वी, तेज प्रताप, सम्राट, पीके, कन्हैया कुमार, चिराग और मुकेश जैसे उभरते बिहारी नेताओं को ट्रोल करना बंद कर देना चाहिए। किसी भी बिहारी को बिहारी नेताओं के खिलाफ घटिया टिप्पणियां नहीं करनी चाहिए। मुद्दों पर उनकी आलोचना करें, लेकिन उन्हें नीचा न दिखाएं।"
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 21 June 2026 at 22:53 IST