BIG BREAKING: पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की निर्मम हत्या, घर में टूकड़ों में मिला शव
बिहार सरकार में पूर्व मंत्री और VIP पार्टी चीफ मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की निर्मम हत्या कर दी गई है। दरभंगा के घर में क्षत-विक्षत शव मिला है।
बिहार सरकार में पूर्व मंत्री और VIP पार्टी चीफ मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की निर्मम हत्या कर दी गई है। दरभंगा के घर में उनका क्षत-विक्षत शव मिला है। शरीर पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। घर में सामान बिखरा पड़ा मिला है।
जीतन सहनी की उनके घर में ही निर्मम हत्या कर दी गई है। घर के अंदर क्षत-विक्षत स्थिति में उनका शव मिला है। बता दें कि जीतन सहनी का घर दरभंगा के सुपौल बाजार स्थित अफजला पंचायत में है। दरभंगा के SSP जगुनाथ रेड्डी ने उनके मौत की पुष्टि की है। पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।
पुलिस के आला-अधिकारी दरभंगा पहुंचे
घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। यह पूरा मामला बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल का है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक जीतन सहनी के अलावा घर में 2 से 3 नौकर और ड्राइवर रहते थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के कई आला-अधिकारी भी दरभंगा रवाना हो गए हैं।
मुंबई से पटना के लिए रवाना हुए मुकेश सहनी
जानकारी के मुताबिक मुकेश सहनी इस समय में मुंबई में हैं। पिता की हत्या की खबर मिलते ही वो मुंबई से पटना के लिए रवाना हे रहे हैं। जीतन सहनी की इतनी निर्मम हत्या किसनी और क्यों की फिलहाल पुलिस इस पर कुछ भी कहने से इनकार कर रही है। घटना के बाद आस-पास के लोग में डरे हैं वो भी हत्याकांड पर कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं। पुलिस मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
धारदार हथियार से की गई हत्या
बताया जा रहा है कि मुकेश सहनी के पिता घर में अकेले ही रहते थे। उनकी देखभाल के लिए एक दो नौकर थे। उनके दोंनो बेटे मुकेश सहनी और संतोष सहनी पटना में रहते हैं। एक बेटी है जिसकी शादी हो चुकी। वह भी बाहर ही रहती है। जानकारी के मुताबिक, 70 साल के जीतन सहनी के शरीर पर अपराधियों ने धारदार हथियार से कई बार वार किया है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 16 July 2024 at 08:33 IST