Bihar: बिहार चुनाव में करारी हार के बाद भी तेजस्वी यादव को चुना गया विपक्ष का नेता, RJD विधायक दल की बैठक में फैसला
Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव बिहार के वैशाली जिले की राघोपुर विधानसभा सीट से एक बार फिर से विधायक चुने गए हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में तेजस्वी को कुल एक लाख 18 हजार 597 वोट मिले थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सतीश कुमार को 14 हजार पांच सौ 32 वोटों से हराया।
- भारत
- 2 min read
Tejashwi Yadav: बिहार में विधानसभा चुनाव होने के बाद एक ओर जहां एनडीए में सरकार गठन की कवायद तेज हो गई है, वहीं दूसरी ओर विपक्ष ने अपना नेता चुन लिया है। बिहार चुनाव में करारी हार के बाद भी तेजस्वी यादव को विपक्ष का नेता चुना गया है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, बिहार में नेता प्रतिपक्ष के रूप में विपक्षी विधायकों ने एक बार फिर से तेजस्वी यादव को अपना नेता चुना है। मतलब कि नई सरकार के गठन के बाद सदन में विपक्ष के नेता (विपक्ष का नेतृत्व करने वाले) के रूप में तेजस्वी यादव अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए दिख सकते हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पटना में राजद की विधायक दल की बैठक में पार्टी के सुप्रीमो लाल यादव ने यह साफ कर दिया है कि आगे भी तेजस्वी नेता प्रतिपक्ष बने रहेंगे। तेजस्वी यादव बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री रहे हैं और राघोपुर से राजद के विधायक भी हैं।
14 हजार से अधिक वोटों से राघोपुर से हुई है तेजस्वी की जीत
तेजस्वी यादव बिहार के वैशाली जिले की राघोपुर विधानसभा सीट से एक बार फिर से विधायक चुने गए हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में तेजस्वी को कुल एक लाख 18 हजार 597 वोट मिले थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सतीश कुमार को 14 हजार पांच सौ 32 वोटों से हराया। तेजस्वी के खिलाफ उनके बड़े भाई तेज प्रताप ने अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल से प्रेम कुमार को उतारा था। प्रेम को मात्र 709 वोट मिले थे।
एनडीए को मिली हैं 202 सीटों पर जीत
- भारतीय जनता पार्टी (BJP)भाजपा: 89 सीटों पर जीत
- जनता दल (यूनाइटेड) (JDU): 85 सीटों पर जीत
- लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास): 19 सीटों पर जीत
- हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर): 5 सीटों पर जीत
- राष्ट्रीय लोक मोर्चा : 4 सीटों पर जीत
महागठबंधन को 35 सीटों पर मिली हैं जीत
- राष्ट्रीय जनता दल (RJD): 25
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC): 6
- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिबरेशन): 2
- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी): 1
- भारतीय इन्क्लूसिव पार्टी (IIP) :1
- विकासशील इंसान पार्टी (VIP): कोई सीट नहीं
अन्य पार्टियां
- ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM): 5
- बहुजन समाज पार्टी (BSP) : 1
- जन सुराज: कोई सीट नहीं
- जनशक्ति जनता दल: कोई सीट नहीं
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 17 November 2025 at 16:54 IST