अपडेटेड 16 November 2025 at 18:59 IST

Bihar CM Oath Date: बिहार में इस तारीख को हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह, 17 से 20 नवंबर तक गांधी मैदान में प्रवेश पर रोक

Bihar CM oath date: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड जनादेश मिलने के बाद अब सभी की निगाहें प्रदेश में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर है। इस बीच बिहार में एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।

Follow :  
×

Share


बिहार में इस तारीख को हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह (प्रतीकात्मक तस्वीर) | Image: Nitish Kumar/X

Bihar CM oath date: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड जनादेश मिलने के बाद अब सभी की निगाहें प्रदेश में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर है। इस बीच बिहार में एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में 20 नवंबर को एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। इस समारोह में प्रदेश के सीएम से लेकर कई और मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पटना के गांधी मैदान में 17 से 20 नवंबर तक प्रवेश पर रोक है। 

पीएम मोदी समेत कई राज्यों के सीएम भी समारोह में होंगे शामिल

बिहार में एनडीए सरकार की एक और पारी की शुरुआत होने जा रही है। इस नई सरकार के शपथ ग्रहण को लेकर राजधानी पटना में तैयारियां जोरों पर हैं। 
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार 17 नवंबर से लेकर गुरुवार 20 नवंबर तक राजधानी के गांधी मैदान में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। यह जानकारी पटना के जिलाधिकारी ने शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी को लेकर दी है।

विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ देश भर में बीजेपी शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। 

बिहार में एनडीए को मिली हैं 202 सीटें

बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए इस बार दो चरणों में चुनाव हुए हैं। वहीं, इसके नतीजे 14 नवंबर दिन शुक्रवार को आएं। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद यह साफ हो गया था कि प्रदेश में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है। 
इस चुनाव में एनडीए गठबंधन को 202 सीटों पर जीत मिली। वहीं, महागठबंधन के खाते में 35 सीटें आईं। 

बीजेपी को मिलीं सबसे अधिक 89 सीटें

  • भारतीय जनता पार्टी (BJP)भाजपा: 89 सीटों पर जीत
  • जनता दल (यूनाइटेड) (JDU): 85 सीटों पर जीत
  • लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास): 19 सीटों पर जीत
  • हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर): 5 सीटों पर जीत
  • राष्ट्रीय लोक मोर्चा : 4 सीटों पर जीत
     

महागठबंधन को इतनी सीटों पर मिली जीत

  • राष्ट्रीय जनता दल (RJD): 25
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC): 6
  • भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिबरेशन): 2
  • भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी): 1
  • विकासशील इंसान पार्टी (VIP): कोई सीट नहीं 


अन्य पार्टियां

  • ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM): 5
  • भारतीय इन्क्लूसिव पार्टी (IIP) :1
  • बहुजन समाज पार्टी (BSP) : 1
  • जन सुराज: कोई सीट नहीं 
  • जनशक्ति जनता दल: कोई सीट नहीं 

ये भी पढ़ें -Bihar Election Result: बिहार चुनाव की वो 3 अहम सीटें, जहां सबसे रोचक रहा मुकाबला; 100 से कम वोटों से हुई हार-जीत

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 16 November 2025 at 18:34 IST