अपडेटेड 11 November 2024 at 20:31 IST

बिहार में पहली बार अन्तर्राष्ट्रीय टूर्नांमेंट का आगाज, राजगीर में हॉकी के नए युग की शुरुआत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में नव निर्मित हॉकी स्टेडियम में महिला एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी-2024 का उद्घाटन किया

Follow :  
×

Share


Nitish Kumar inaugurates Women Asian Champions Trophy | Image: X- @NitishKumar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में नव निर्मित हॉकी स्टेडियम में महिला एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी-2024 का उद्घाटन किया।

हॉकी इंडिया और बिहार सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित यह टूर्नामेंट 20 नवंबर तक चलेगा। भारत के अलावा चीन, थाईलैंड, मलेशिया, दक्षिण कोरिया और जापान की टीम टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं।

प्रतियोगिता में कुल 20 मैच खेले जाएंगे। उद्घाटन से पहले सोमवार को जापान और कोरिया तथा चीन और थाईलैंड के बीच दो मुकाबले खेले गए। उद्घाटन के बाद भारत ने अपने अभियान की शुरुआत मलेशिया के खिलाफ की।

भारत अपना दूसरा मैच 12 नवंबर को कोरिया के खिलाफ खेलेगा और फिर 14 नवंबर को थाईलैंड से भिड़ेगा। मेजबान टीम का सामना 16 नवंबर को चीन से होगा जबकि टीम पूल चरण का अपना अंतिम मैच जापान के खिलाफ 17 नवंबर को खेलेगी।

इसे भी पढ़ें: स्नैपचैट से साजिश! लॉरेंस नहीं ये है बाबा सिद्धीकी हत्या का मास्टरमाइंड

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 11 November 2024 at 20:31 IST