अपडेटेड 15 March 2024 at 14:35 IST

बिहार कैबिनेट का होगा विस्तार, नीतीश मंत्रिमंडल में दिखेंगे नए चेहरे, चिराग के भाई को मिलेगी जगह?

बिहार में शुक्रवार,15 मार्च को नीतीश कैबिनेट का विस्तार होगा। कई नई चेहरे आज नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल होंगे।

Follow :  
×

Share


नीतीश कैबिनेट विस्तार | Image: ANI

Bihar cabinet expansion: बिहार में शुक्रवार,15 मार्च को नीतीश कैबिनेट का विस्तार होगा। कई नई चेहरे आज नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। सीट शेयरिंग पर फंसे पेंच को सुलझाने के बाद अब कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। चर्चा है कि मंत्रिमंडल में नए चेहरों में JDU के साथ-साथ-BJP के भी कई MLA को शामिल किया जाएग। एक नाम जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हे रही है वो है प्रिंस राज।


नीतीश कैबिनेट के विस्तार की चर्चा काफी दिनों से हो रही है मगर सीट शेयरिंग को लेकर फंसे पेंच की वजह ये संभव नहीं हो पाया था। अब नई सरकार की गठन के करीब 45 दिनों बाद नीतीश सरकार में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। जानकारी के मुताबिक, JDU कोटे से 9 मंत्री बनाए जा सकते हैं। कैबिनेट में शामिल होने वालों में से एक नाम जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो हैं LGP सांसद प्रिंस राज।

नीतीश कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं  प्रिंस राज 

समस्तीपुर से एलजेपी सांसद प्रिंस राज को नीतीश कैबिनेट में जगह मिल सकती है। प्रिंस राज चिराग पासवान के चचेरे भाई हैं, जिन्हें अब बिहार सरकार मंत्री बनाने की चर्चा है। प्रिंस के अलावा जेडीयू से अशोक चौधरी, जमां खा,रत्नेश सदा, महेश्नर हजारी, सुनील कुमार, लेसी सिंह, मदन सहनी, शीला मंडल, जयंत राज मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

 BJP कोटे से इन सांसदों का नाम

वहीं, BJP कोटे से मंगल पांडे, नितिन प्रवीन, प्रमोद कुमार के साथ कुछ और नए चेहरों को नीतीश कैबिनेट में जगह मिल सकती है। जीतन राम मांझी की पार्टी (HAM) के भी कोटे से एक को मंत्री पद मिल सकता है। अभी नीतीश कैबिनेट में कुल 9 मंत्री हैं।

नीतीश कैबिनेट में कुल 9 मंत्री

नीतीश कैबिनेट में बीजेपी कोटे से 2 डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा हैं। इन सबसे 28 जनवरी क शपथ ली थी। इनके साथ ही JDU के विजय चौधरी, विजेंद्र यादव और श्रवण कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली थी। बिहार सरकार में 36 मंत्री हो सकते हैं इसका मतलब ये है कि 27 नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: देशभर में घटे पेट्रोल-डीजल के दाम; जानिए क्या होगी नई कीमत

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 15 March 2024 at 08:15 IST