अपडेटेड 15 March 2024 at 17:02 IST
Bihar Cabinet Expansion: BJP कोटा भी कन्फर्म, मंत्रिमंडल में नीरज बबलू को भी मिल सकती है जगह, List
Bihar Cabinet Expansion : बीजेपी की तरफ से 12 विधायक मंत्री बन सकते हैं। जिसमें नीरज बबलू, नीतीश मिश्रा और मंगल पांडे जैसे नाम शामिल हैं।
Bihar Cabinet Expansion :आज शाम साढ़े 6 बजे बिहार में नीतीश कुमार मंत्रिमंडल का विस्तार होना है। यह तीसरी बार है जब कैबिनेट विस्तार का समय बदला है। बीजेपी और JDU ने अपने-अपने कोटे के विधायकों कों फोन कर आमंत्रित कर दिया है। खबर है कि बीजेपी की तरफ से 12 विधायक मंत्री बन सकते हैं।
नीतीश कुमार मंत्रिमंडल विस्तार में आज 21 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। जिसमें JDU से 9 विधायक मंत्री बनेंगे और BJP से 12 विधायक मंत्री बनेंगे। बीजेपी की तरफ से मंत्री बनने वाले विधायकों में नितिन नवीन, कृष्णंदन पासवान, जनक राम, मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल, संतोष सिंह, नीरज बबलू, नीतीश मिश्रा, केदार गुप्ता, अरुणा देवी और सुरेंद्र मेहता शामिल हैं।
कौन हैं नीतीश मिश्रा?
नीतीश मिश्रा JDU छोड़कर BJP में आए थे। वह तीन बार से विधानसभा में झांझरपुर का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इससे पहले 2020 में बिहार सरकार में मंत्री रहे हैं।
मंगल पांडे कौन हैं?
मंगल पांडे मौजूदा विधान परिषद के सदस्य हैं। 2013-2016 तक बिहार BJP प्रदेश अध्यक्ष रहे और कई राज्यों में BJP के चुनाव प्रभारी भी रहे हैं। 2000 में बिहार BJP युवा मोर्चा के अध्यक्ष बने और 2020 में बिहार सरकार में मंत्री भी रहे।
तीन बार बदला समय
बिहार कैबिनेट विस्तार का समय तीन बार बदला जा चुका है। पहले गुरुवार को शाम 5 बजे शपथ ग्रहण समारोह होना था। इसके बाद समय बदलकर आज (शुक्रवार) सुबह 11 बजे किया। इसके बाद तीसरी बार समय बदलकर दोपहर 3 बजे किया गया और अब चौथी बार इसे शाम 6.30 बजे किया गया है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 15 March 2024 at 15:49 IST