अपडेटेड 25 March 2025 at 10:28 IST
Bihar Board 12th Result: छात्रों का इंतजार खत्म! बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, यहां करें सबसे पहले चेक
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम बस कुछ ही घंटों में जारी होने वाला है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से ये जानकारी दी गई है।
Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों की दिल की धड़कने बढ़ने वाली है। आज, 25 मार्च को इंटर का रिजल्ट जारी होने वाला है। बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर करीब 1:15 बजे घोषित किया जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से ये जानकारी दी गई है। हम आपको बता रहे हैं कि कहां और कैसे आप अपना रिजल्ट सबसे पहले चेक कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम (Bihar Board Inter Result) बस कुछ ही घंटों में जारी होने वाला है। करीब 13 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार आज, 25 मार्च को खत्म होने वाला है। BSEB की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 12वीं की परीक्षा परिणाम दोपहर 1.15 बजे जारी कर दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, शिक्षा मंत्री सुनील सिंह,शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉक्टर एस सिद्धार्थ और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका ऐलान करेंगे।
यहां देख सकते हैं बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बताया है कि 12वीं का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://interbiharboard.com/ पर जारी किया जाएगा। इसके अलावा छात्र अलग-अलग साइट पर भी जाकर अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट interresult2025.com पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर भी छात्र अपना परीक्षा परीणाम देख सकते हैं।
इन स्टेप्स को फ्लो करके छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं
- सबसे पहले छात्र को BSEB की आधिकारिक वेबसाइट https://interbiharboard.com/ पर जाना होगा।
- होमपेज पर Bihar Board Class 12 Result 2025 के लिंक को क्लिक करना है।
- अब अपना रोल नंबर और रोल कोड भरना है।
- सभी संबंधित बॉक्स को भरने के बाद सबमिट बटन का ऑप्सन आएगा, इसे दबाना है
- आपके स्क्रीन पर BSEB 12वीं रिजल्ट दिखाई देगा।
- इसके बाद मार्कशीट डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते हैं
बता दें कि बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी से 15 फरवरी तक हुईं थीं। परीक्षा में 12.90 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा में 6,41,847 लड़कियां और 6,50,466 लड़के शामिल हुए थे।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 25 March 2025 at 10:28 IST