Bhagalpur: रेलवे की उपेक्षा का दंश झेल रहा अम्मापाली रेलवे स्टेशन, 49 साल बाद भी नहीं हुआ लोकार्पण

Bhagalpur: बिहार के भागलपुर जिले में स्थित अम्मापाली रेलवे स्टेशन 49 साल बाद भी लोकार्पण का इंतजार कर रहा है।

Follow :  
×

Share


Ammapali railway station | Image: X

Bhagalpur: बिहार के भागलपुर जिले में स्थित अम्मापाली रेलवे स्टेशन 49 साल बाद भी लोकार्पण का इंतजार कर रहा है। साल 2018 में एक करोड़ रुपये की लागत से इसका उच्चीकरण कराया गया था, लेकिन इसकी मूलभूत आवश्यकताओं पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।

आज ये हाल है कि रेलवे स्टेशन पर असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है। आपको बता दें कि अम्मापाली हॉल्ट को साल 1974 में बनाया गया था। इसके बाद से ही ये रेलवे की उपेक्षा का शिकार है, लेकिन इस ओर किसी अधिकारी का ध्यान नहीं जाता।

2010 में किया गया था अपग्रेड

साल 2010 में इस स्टेशन को अपग्रेड कराया गया था। नए भवन का भी निर्माण कराया गया था, लेकिन रेलवे के अधिकारी नई बिल्डिंग में इसे शिफ्ट करना भूल गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि लाइटिंग की व्यवस्था न होने के कारण लोगों को काफी परेशानी होती है। इसके लिए कई बार DRM और GM को पत्र भी लिखा जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। इतना ही नहीं, इस स्टेशन को लेकर RTI के जरिए भी सवाल किए गए, लेकिन इसका कोई जवाब नहीं मिला।

सुविधाओं की कमी

ऐसा नहीं है कि इस स्टेशन से ट्रेन नहीं गुजरती, बल्कि ट्रेन रुकती भी है और दो दर्जन से अधिक गांवों के लोग इस स्टेशन से ट्रेन पकड़ते भी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं तक का अभाव है। कई बार तो लोग आंदोलन की धमकी भी दे चुके हैं, इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं होती।

भागलपुर कोर्ट के सेवानिवृत्त कर्मी रमेश सिंह ने इस स्टेशन से जुड़ी परेशानियों को लेकर रेलमंत्री और प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा था। इस पत्र में उन्होंने बताया था कि अम्मापाली राष्ट्रीय राजमार्ग-80 से जुड़ा है। रेलवे फाटक के अभाव में इसका राजमार्ग से संपर्क टूट गया है। 2010 में इस हॉल्ट पर लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई, प्रतीक्षालय बने, लेकिन शौचालय का निर्माण नहीं कराया गया। आपको बता दें कि रमेश सिंह ने इस पत्र में इस स्टेशन की कई परेशानियों से अवगत कराया था, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

ये भी पढ़ेंः मिडिल ईस्ट में युद्ध के खतरे से हड़कंप, फ्रांस ने अपने लोगों को ईरान छोड़ने का दिया आदेश

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 2 August 2024 at 22:54 IST