अपडेटेड 22 April 2025 at 10:41 IST
लव, सेक्स और धोखा! प्यार के लिए लड़का से बनी लड़की, अब किन्नर के प्यार में पड़ा धोखेबाज पति; न्याय मांग रही मरिया यादव
बिहार में लव सेक्स और धोखे का मामला सामने आया है। यहां एक लड़का दूसरे लड़के के प्यार में इस कदर पागल हो गया कि उसने लिंग परिवर्तन करवा लिया।
Begusarai News: बिहार के बेगूसराय में लव सेक्स और धोखे का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक लड़का दूसरे लड़के के प्यार में इस कदर पागल हो गया कि उसने अपना लिंग परिवर्तन (Sex Change Surgery) करवा लिया। उसने हार्मोन के इजेंक्शन (Hormonal injection)लिए और बिल्कुल औरत की तरह हो गया। इसके बाद उसने प्रेमी से शादी कर ली। लेकिन इस प्रेम कहानी का दुखद अंत हुआ। लड़की आज न्याय पाने के लिए दर दर की ठोकर खाती फिर रही है। प्रेमी पर आरोप है कि उसने अपनी प्रेमिका का शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण किया। इतना ही नहीं अब वो कोलकाता (KOlkata) के एक किन्नर (Kinnar) के प्यार में पड़ गया और उसे छोड़कर उस किन्नर के साथ रह रहा है। वह अपनी प्रेमिका (जो पत्नी बन चुकी है) को जान मारने की धमकी दे रहा है, जिसकी शिकायत पत्नी ने पुलिस से की है।
जानकारी के मुताबिक मामला बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र का है। यहां के रहने वाले सन्नी यादव की साल 2017 में बाबूबरही गांव के रहने वाले पीयूष यादव से हुई। दोस्ती कब प्यार में बदल गया दोनों को पता नहीं चला। दोनों एक दूसरे के लिए इतना बेचैन रहने लगे कि दूर होने पर अधूरा महसूस होने लगा। चुकि दोनों लड़के थे इसलिए पति-पत्नी (Husband-Wife) के तौर पर समाज उन्हें मान्यता नहीं देती तो पीयूष के हने पर सन्नी ने लिंग परिवर्तन करा लिया। अब वो मरिया बन चुकी थी। दोनों बेगूसराय छोड़कर गोरखपुर (Gorakhpur) आ गए और यहां साल 2021 में कोर्ट मैरिज (Court Marriage) कर लिया।
सन्नी उर्फ मरिया उठाती थी पीयूष का खर्च
सन्नी उर्फ मरिया का आरोप है कि वो अपने पति पीयूष का सारा खर्च उठाती थी। हर मौके पर वो उसे महंगे-महंगे उपहार देती थी और आर्थिक मदद भी करती थी। इस बात की जानकारी पीयूष के परिवार के लोगों को भी थी। सबकुछ साल 2024 तक ठीक चलता रहा। फिर इस बीच कमाने के चक्कर में पीयूष ने कोलकाता जाने की योजना बनाई। सन्नी एर्फ मरिया ने पूरा खर्चा उठाया और अच्छे भविष्य के लिए पीयूष को कोलकाता भेजा। पीयूष वहां ड्राइविंग का काम करने लगा। इस बीच उसकी मुलाकात सुमन नाम की किन्नर से हुई। इसके बाद पीयूष यादव सन्नी को छोड़कर सुमन किन्नर के प्यार में पड़ गया।
उस किन्नर के लिए उसने मुझे छोड़ दिया
मरिया यादव का आरोप है कि इस बीच पीयूष यादव उसे को बरगलाता रहा और ऐसी किसी बात से इंकार करता रहा। बाद में सबकुछ सामने आते ही पीयूष और सन्नी के बीच मनमुटाव बढ़ता गया। जिसकी बाद पीयूष ने सन्नी का नंबर ब्लॉक कर दिया। दूसरे नंबर से फोन करने पर पीयूष ने सन्नी को जान मारने की धमकी देने लगा। अब मरिया का कहना है कि पीयूष सुमन किन्नर से शादी करने की बात कह रहा है। साथ ही उसने मुझे सभी सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया है। पीयूष हमारा सब सामान लौटा दें। इसके बाद मुझे अपने पति से कोई संबंध नहीं रखना है।' वहीं, घटना के सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और पीयूष यादव की तलाश में उसके गावं गई। जहां वह फरार हो चुका है।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 22 April 2025 at 10:41 IST