किसी ने तोड़ी कुर्सी, कोई लूट ले गया टी शर्ट; तेजस्वी यादव की चुनावी सभा में अव्यवस्था का बोलबाला

Aurangabad Lok Sabha Chunav : तेजस्वी यादव की चुनावी सभा में कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। बेकाबू हुए लोगों में RJD की टी शर्ट लूटने की होड़ मचा गई।

 
Follow :

Tejashwi Yadav Rally : लोकसभा चुनाव को लेकर हर पार्टी में मतदाताओं को लुभाने की होड़ लगी है। बिहार के औरंगाबाद से एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो रफीगंज में तेजस्वी यादव की चुनावी सभा है। जहां तेजस्वी यादव को सुनने आए उनके समर्थकों में अफरातफरी मच गई। रैली में पहुंचे लोगों में मंच के पास जाने की होड़ मच गई। जिस वजह से सैंकड़ों कुर्सियां टूट गईं।

तेजस्वी यादव की चुनावी सभा में कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बना रहा। इतना ही नहीं तेजस्वी यादव के जाते ही लोग मंच पर चढ़ गए। बेकाबू हुए लोगों में RJD की टी शर्ट लूटने की होड़ मचा गई। लोग तब तक टी शर्ट लूटते रहे, जब तक वो खत्म नहीं हो गई। इन टी शर्ट को मंच पर गट्ठर में बांधकर रखा गया था। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है।

तेजस्वी यादव का वीडियो वायरल

इसके अलावा सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वारयल हो रहा है। जिसने बिहार की राजनीति में सियासी भूचाल मचा दिया है। दरअसल, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के हेलिकॉप्टर में मछली खाने की एक वीडियो सामने आई, जिसपर जमकर बवाल होने लगा। तेजस्वी यादव पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने जमकर निशाना साधा, जिसके बाद तेजस्वी यादव ने फिर से पलटवार किया है।

तेजस्वी यादव ने कहा, "भाजपाइयों और गोदी मीडिया के भक्तों के 𝐈𝐐 का टेस्ट लेने के लिए ही हमने यह video डाला था और हम अपनी सोच में सही भी साबित हुए। ट्वीट में “दिनांक” यानि 𝐃𝐚𝐭𝐞 लिखा हुआ है, लेकिन बेचारे अंधभक्तों को क्या मालूम? आखिर में सहनी जी द्वारा मिर्ची लगने का भी जिक्र किया गया है।"

ये भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो के यमुना बैंक का मामला; दीवार फांद घुसा शख्स, मेट्रो कोच के एक-एक हिस्से को किया पेंट

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 10 April 2024 at 18:03 IST