अपडेटेड 14 August 2025 at 22:47 IST
जब तक मोदी जी पीएम हैं...NDA से अलग होने की खबरों के बीच चिराग पासवान का आया बड़ा बयान, बताया सच
Chirag Paswan: दावा किया गया कि चिराग पासवान एनडीए से अलग हो रहे हैं। हालांकि, इस खबर का खुद चिराग पासवान ने अब खंडन किया है। उन्होंने बताया कि उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, सांसद चिराग पासवान का कहना है कि उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। उन्होंने आज देर रात मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "जब तक मोदी जी पीएम हैं तब तक मैं एनडीए छोड़कर कहीं नहीं जा रहा हूं।"
Chirag Paswan: इस साल के आखिरी तक बिहार में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। प्रदेश में सत्ताधारी एनडीए गठबंधन और विपक्षी महागठबंधन में कड़ी टक्कर की बात कही जा रही है। इस बीच केंद्र में मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल चिराग पासवान को लेकर एक खबर तेजी से फैली कि वे एनडीए गठबंधन के हिस्सा नहीं रहने वाले हैं। सोशल मीडिया पर तमाम दावे किए गए कि केंद्रीय मंत्री और Lok Janshakti Party (Ramvilas) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ही एनडीए गठबंधन को टाटा कर दिया है।
दावा किया गया कि चिराग पासवान एनडीए से अलग हो रहे हैं। हालांकि, इस खबर का खुद चिराग पासवान ने अब खंडन किया है। उन्होंने बताया कि उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, सांसद चिराग पासवान का कहना है कि उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। उन्होंने आज देर रात मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "जब तक मोदी जी पीएम हैं तब तक मैं एनडीए छोड़कर कहीं नहीं जा रहा हूं।"
Chirag Paswan: बयान को गलत तरीके से पेश किया गया - चिराग
जी हां, विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, एनडीए से अलग होने की खबरों के बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आज गुरुवार देर रात अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया है कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। चिराग ने कहा कि मैंने यह कहा था कि मैं अभी बिहार सरकार का हिस्सा नहीं हूं, लेकिन मैं उनका समर्थन कर रहा हूं। बता दें कि एक न्यूज चैनल में साक्षात्कार के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने साफ किया कि वो एनडीए का हिस्सा हैं, बिहार में चूंकि उनका कोई विधायक नहीं है, इसलिए बिहार सरकार में उनकी हिस्सेदारी नहीं है। उन्होंने कहा, मैंने तय कर लिया है कि हम कौन सी सीट पर लड़ेंगे, कितने पर लड़ेंगे। वहीं, चिराग ने खुद को विधायकी लड़ने के सवाल पर कहा, मैं बिहार से चुनाव लड़ना चाहता हूं लेकिन, पार्टी स्तर पर अभी चर्चा चल रही है।
चिराग पासवान ने रिपब्लिक भारत से कहा कि शेयरिंग में सम्माजनक सीटें मिलनी चाहिए। लोकसभा में 5 सीटें दे दीं इससे ज्यादा सम्मान की बात क्या होगी। बाकी आगे सीटों को लेकर गठबंधन के अंदर की बात है सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कह सकता हूं।
बता दें कि चिराग पासवान की पार्टी से भले ही बिहार सरकार में कोई मंत्री ना हो लेकिन उन्होंने हमेशा एनडीए गठबंधन का सम्मान किया है। कुछ दिन पहले भी एक मीडिया साक्षात्कार में चिराग ने कहा था, “हमारे गठबंधन ने हमेशा हमें सम्मान दिया है। देश के इतिहास में पहली बार किसी एक सांसद वाली पार्टी को हमारे गठबंधन ने 5 सीटें दी और परिणाम सकारात्मक रहा। इस बार भी गठबंधन की सभी पार्टियों को उनके सामर्थ्य और हक के अनुसार सीटें मिलेंगी तथा एनडीए की पुनः प्रचंड जीत होगी।”
बिहार में कुल 243 सीटों पर होना है चुनाव
बिहार में आजकल चुनावी हवा चल रही है। प्रदेश की कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए अक्टूबर और नवंबर में चुनाव होना है। इस चुनाव को लेकर के प्रदेश में सत्ता पक्ष और विपक्ष अपनी-अपनी दांव चलने में लगे हैं। वे कोशिश कर रहे हैं कि वे बिहार की जनता को अपने पाले में कर लें। मालूम हो कि बिहार में अभी एनडीए (बीजेपी, जदयू, हम, लोजपा(रामविलास) अन्य) की सरकार है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। वहीं, विपक्ष में राजद, कांग्रेस, माले समेत अन्य दल हैं। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव हैं।
ये भी पढ़ें - 'ऑपरेशन सिंदूर सेना का शौर्य...', स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देश के नाम संबोधन
Published By : Amit Dubey
पब्लिश्ड 14 August 2025 at 22:47 IST