Anant Singh's Daughter Wedding: 15 दिन बाद 'रॉयल' अंदाज में होगी अनंत सिंह की बेटी की शादी, हल्दी-मेहंदी से लेकर सात फेरे तक... ये है शेड्यूल
बिहार के चर्चित बाहुबली नेता अनंत सिंह की बेटी की शादी को महज 15 दिन का समय रह गया है। इससे पहले तैयारियां जोरों पर हैं। अब उनकी बेटी की शादी का कार्ड भी सामने आ गया है। इसके मुताबिक, शादी की रस्मों की शुरुआत तिलक के साथ होगी।
- भारत
- 2 min read
Anant Singh's Daughter Wedding: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों खूब चर्चा में बनी हुई है। एक तरफ जहां शादी की भव्य तैयारियां जोरों पर है, वहीं दूसरी ओर इसका वेडिंग कार्ड भी सामने आ गया है। इसमें विवाह से जुड़ी सभी रस्मों और कार्यक्रमों की पूरी जानकारी दी गई है।
दरअसल, अनंत सिंह की छोटी बेटी शिंवागी की शादी पटना जिले के बिहटा स्थित कृष्णानगर के रहने वाले ऋषिकेश कुमार से 25 नवंबर को होनी है। लेकिन उससे पहले प्री-वेडिंग फंक्शंस शुरू होंगे।
20 नवंबर को तिलक के साथ शुरू होंगे फंक्शन
शादी के कार्ड के अनुसार, अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी के कार्यक्रमों की शुरुआत 20 नवंबर 2026 से उनके पैतृक आवास ग्राम-नदावां, बाढ़ (जिला-पटना) में होगी। कार्यक्रम की शुरुआत 20 नवंबर को शुभ फलदान और तिलक की रस्म के साथ होगा। इसके बाद 23 नवंबर को हल्दी और 24 नवंबर को मेहंदी और संगीत का भव्य आयोजन किया जाएगा।
25 नवंबर को ऋषिकेश संग सात फेरे लेंगी शिवांगी
मुख्य समारोह 25 नवंबर को संपन्न होगा, जहां शिवांगी और ऋषिकेश कुमार सात फेरे लेंगे। इसी दिन अनंत सिंह के छोटे बेटेर अभिनव कुमार का शुभ उपनयन (जनेऊ) संस्कार भी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया जाएगा।
शादी में शामिल होंगे बड़े-बड़े दिग्गज
जानकारी के मुताबिक, अनंत सिंह खुद बेटी की शादी की तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि 10 बीघा जमीन पर आलीशान पंडाल बनाया जा रहा है। मेन्यू में 150 से ज्यादा खाने के आइटम रखे जाने की चर्चा है। इस चर्चित शादी में बॉलीवुड की कई हस्तियों समेत राजनीतिक क्षेत्र के दिग्गजों के पहुंचने की संभावना है।
दमाद और बेटे को देंगे करोड़ों का तोहफा
रिपोर्ट्स की मानें तो चार लाख मेहमानों को भोजन कराने की तैयारी है। बाहुबली विधायक अपने दामाद को 2.5 करोड़ रुपये की डिफेंडर गाड़ी भेंट करेंगे। इसके अलावा वह बेटे को उपनयन संस्कार के बाद BMW कार उपहार में देंगे।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 11 November 2026 at 07:31 IST