अपडेटेड 8 June 2023 at 12:22 IST

कोटा से पढ़कर लौटा बिहार वाला Viral Boy सोनू, बनना है IAS लेकिन बन गया 'राजनेता'!

सोनू की उम्र तो महज 11 साल पर उसके बात करने का अंदाज किसे बड़े राजनेता से कम नहीं।

Follow :  
×

Share


Viral Boy Sonu | Image: self

बिहार का Viral Boy सोनू गर्मियों की छुट्टी में कोटा से अपने घर नालंदा (Nalanda) आया है। गांव वापस लौटते ही उसकी चर्चा सोशल मीडिया पर होने लगी है रिश्तेदार उनसे मिलने आने लगे। सोनू के पहनावे के साथ-साथ उसके अंदाज में भी काफी बदलाव आ गया है।  सोनू की उम्र तो महज 11 साल पर उसके बात करने का अंदाज किसी बड़े राजनेता से कम नहीं।

सोनू के घर वापसी पर स्थानीय मीडिया का जामावड़ा भी उसके घर पर होने लगा है। पत्रकारों के सवाल-जवाब में सोनू ने बताया कि उसका सपना IAS बनना है। सोनू का सपना तो IAS बनना है मगर जिस लहजे से वो अपनी बातों को किसे के सामने रखता है वो किसी बड़े राजनेता जैसे लगता है। सोनू से जब यह पूछा गया कि लोग कहते हैं कि आप बड़े होकर नेता बनेंगे। इस पर सोनू ने कहा कि मैं इस बात को पॉजिटिव में लूंगा।

राजनीति की परिभाषा देते हुए सोनू ने कहा कि राजनीति का मतलब क्या होता है राज्यों का नियम तो क्या मैं राज्य का नियम बताता हूं। आगे सोनू ने कहा कि इस बात को मैं पॉजिटिव में लूंगा कि बिना बने ही मुझे राजा बना दिया। कितनी 
अच्छी बात है यह। राजनेता तो एक PM भी होता है। बिहार को पिछड़ा राज्य कहे जाने पर सोनू ने कहा कि बिहार किस एंगल से पिछड़ा राज्य है बस शिक्षा और गैंगवार से ही ना अब धीरे-धीरे यह भी खत्म हो रहा है । सोनू ने एक और अहम बात कही कि यहां आंदोलन बहुत होता है है इसलिए यहां लोगों का ध्यान विकास कार्यो पर काम रहता है। सोनू के इनहीं बड़ी-बड़ी बातों से उसे भविष्य का नेता कहा जाता है।

सोनू ने नीतीश कुमार से की थे ये मांग

बता दें कि सोनू वही वायरल Boy जो CM नीतीश के सामने ही बिहार की शिक्षा वय्वस्था की पोल खोल कर रख दिया था। सोनू ने नीतीश को बताया था कि वो बिहार सरकार के जिस सरकारी स्कूल में पढ़ता है वहां टीजर पढ़ाने ही नहीं आते हैं और वो अच्छी पढ़ाई करना चाहता है। 

सोनू के बेबाक अंदाज की चर्चा

रातो-रात सोशल मीडिया सेंसेशन बनने वाले सोनू का अब भी अंदाज बेबाक और बातूनी ही है। मगर अब वो हिंदी से इंग्लिश में बदल गया है। सोनू फर्राटेदार इंग्लिश बोलने लगा है। उसके घर वापस लौटते ही सोशल मीडिया पर 9 महीने के अंदर आए उसके बदलाव की भी चर्चा होने लगी है। सोनू अब सोच और संभलकर बोलते है। एक पेरेंट्स की तरह अपने छोटे भाई की उच्च शिक्षा की बात करता है।

गर्मियों की छुट्टी में लौटा घर

सोनू अभी कोटा में एलेन कोचिंग में पढ़ाई करता है। सोनू ने बताया कि जिस स्कूल में उसका नामाकंन हुआ है वो वहां सिर्फ परीक्षा देने जाता है। नालंदा के  निमाकोल गांव के वायरल ब्वॉय सोनू गर्मियों की छुट्टी में वापस घर आया है। सोनू 15 जून तक अपने घर पर रहेगा फिर गर्मी की छुट्टी खत्म हो जाने के बाद वह कोटा वापस लौट जाएगा।

यह भी पढ़ें: फर्राटेदार अंग्रेजी... देखिए कोटा में पढ़कर कितना स्मार्ट हो गया नीतीश के जिले वाला Viral Boy सोनू

 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 8 June 2023 at 12:23 IST