बिहार: दो समुदायों के बीच झड़प के बाद पुलिस ने एक महिला समेत दस लोगों को गिरफ्तार किया

बिहार के जमुई जिले में रविवार को दो समुदायों के बीच हुई झड़प के मामले में पुलिस ने अब तक एक महिला समेत दस लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Follow :  
×

Share


प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Representative

बिहार के जमुई जिले में रविवार को दो समुदायों के बीच हुई झड़प के मामले में पुलिस ने अब तक एक महिला समेत दस लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, इस घटना में तीन लोग घायल हो गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार महिला की पहचान खुशबू पांडे के रूप में हुई है, जिसे व्यापक रूप से 'हिंदू शेरनी' के रूप में जाना जाता है।

जमुई की जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने मंगलवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से बात करते हुए कहा, 'रविवार को हुई झड़प की जांच के तहत पुलिस ने अब तक खुशबू पांडेय समेत कुल दस लोगों को गिरफ्तार किया है। झाझा के बलियाडीह इलाके में एक धार्मिक जुलूस के दौरान हुई झड़प में तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद निलंबित की गई इंटरनेट सेवाएं आज शाम तक बहाल कर दी जाएंगी।'

घटना के बाद कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में एक पुलिस अधिकारी को भी निलंबित कर दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि जिला पुलिस ने स्थिति को और अधिक बिगड़ने से रोकने के लिए सोमवार को इलाके में फ्लैग मार्च किया और 50-60 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

झड़प के दौरान दोनों पक्षों के सदस्यों ने एक-दूसरे पर पथराव किया, जिससे तीन लोग घायल हो गए।

जिलाधिकारी ने कहा, “ पुलिस ने स्थिति को तुरंत नियंत्रण में ले लिया।”

उन्होंने कहा कि अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

झाझा थाने के प्रभारी (एसएचओ) संजय कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि संबंधित अधिकारियों से अनुमति लिए बिना जुलूस निकालने के आरोप में लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

 

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 18 February 2025 at 20:43 IST