अपडेटेड 4 July 2024 at 14:18 IST

Bihar: CM नीतीश कुमार क्यों भरी सभा में अफसर के हाथ जोड़ने लगे,फिर बोले- 'कहें तो पैर भी पकड़ लूंगा'

CM नीतीश कुमार ने अफसर को बिहार में जमीन सर्वे जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। सीएम नीतीश ने कहा कि हम कह रहे हैं कि सब लोग काम ठीक से करिए।

Follow :  
×

Share


Bihar CM Nitish Kumar | Image: Video Grab/ANI

Bihar CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने शासन करने के तरीके और अलग स्वभाव को लेकर जाने जाते हैं। ऐसे ही वो बिहार में जमीन सर्वे को लेकर अफसरों के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हुए नजर आए। नीतीश कुमार ने भरे मंच से अफसर के सामने हाथ जोड़ लिए और कहा कि भूमि सर्वेक्षण चुनाव (राज्य में विधानसभा चुनाव) से पहले किए जाने चाहिए। नीतीश कुमार का ये अंदाज अब सुर्खियां बंटोर रहा है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक कार्यक्रम में विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी और अन्य पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र बांटे। इसी दौरान समारोह में बोलते हुए सीएम नीतीश ने अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह को जमीन सर्वे जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। सीएम नीतीश ने कहा कि हम कह रहे हैं कि सब लोग काम ठीक से करिए।

मैं हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूं- CM नीतीश

अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह की तरफ इशारा करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि आप सब कुछ इन लोगों को बताने वाले हैं, कहां पर कब और किस तरह से आपको काम करना है। अगर ये सभी कार्य जुलाई 2025 से पहले हो जाते हैं, तो अच्छा होगा। उस समय का सारा काम कर दीजिए। एक-एक आदमी अधिकार मिल जाए कि वो उसी के पास है। फिर कोई झंझट नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आपको (अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह) हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूं। क्या मैं आपके पैर छूऊं? मैं सभी से यही कहता हूं, इसे जल्द से जल्द करें।

यही इच्छा है कि तेजी से काम हो जाए- CM नीतीश

नीतीश कुमार ने कहा कि ये काम अगर हो गया होता तो कितनी खुशी होती। हमारी यही इच्छा है कि तेजी से काम हो जाए। इसके बाद अधिकारी को भी कहते सुना गया है कि जुलाई तक जरूर हम करवा देंगे। फिर नीतीश ने जवाब देते हुए कहा कि आपको करना ही है और घूमते रहना है। आपको तो काम दिया ही है।

यह भी पढ़ें: झारखंड: हेमंत सोरेन की ताजपोशी की तारीख आई सामने

Published By : Amit Bajpayee

पब्लिश्ड 4 July 2024 at 14:18 IST