अपडेटेड 8 August 2024 at 16:56 IST

हरियाणा की सैनी सरकार का बड़ा फैसला, 1 लाख 20 हजार कर्मचारियों को किया स्थायी

हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने 1 लाख 20 हजार कर्मचारियों स्थायी कर दिया है।

Follow :  
×

Share


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी | Image: ANI

Haryana News: हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने 1 लाख 20 हजार कर्मचारियों को स्थायी कर दिया है। चाहें वो अनुबंध के आधार पर हों या फिर आउटसोर्सिंग के माध्यम से हों। अब ये कर्मचारी रिटायरमेंट की उम्र तक नौकरी कर सकेंगे। सीएम ने इस फैसले की जानकारी देते हुए सभी कर्मचारियों का बधाई दी हैं।

आपको बतादें कि हरियाणा में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। ये चुनाव सीएम नायब सिंह सैनी के लिए अग्नि परीक्षा है। चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा लेना शुरू कर दिया है। चुनाव आयोग अगले हफ्ते चंडीगढ़ का दौरा करेगा। प्रदेश में अगले महीने आचार संहिता लग सकती है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने कैबिनेट में लिए गए फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि अलग-अलग विभागों में कॉन्ट्रास्ट पर काम रहे 1.20 लाख कर्मचारियों की सरकारी नौकरी पक्की हो गई है। 

सरकार ने बनाई थी कमेटी

राज्य में लंबे समय से अलग-अलग विभागों में काम करने वाले कर्मचारी परमानेंट किए जाने की मांग कर रहे थे। इसके लिए सीएम ने 9 अधिकारियों की टीम बनाई थी। जिसने अलग-अलग विभागों में काम कर रहे कर्मचारियों पर एक रिपोर्ट बनाई थी। सरकार ने इसी रिपोर्ट के आधार पर 1.20 लाख कर्मचारियों को स्थायी करने का फैसला लिया है। राज्य में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस और APP इस मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साधते आए हैं। विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले सरकार ने कर्मचारियों की मांग को पूरा कर विपक्ष को बड़ा झटका और कर्मचारियों को राहत दी है। इससे पहले राज्य सरकार ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए फसलें MSP पर खरीदने का फैसला लिया था।

ये भी पढ़ें: विनेश के डिस्क्वालिफाई होने पर स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- ये एक साजिश है, सिल्वर तो देना ही चाहिए

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 8 August 2024 at 16:23 IST