BIG BREAKING: मुंबई से बड़ी खबर, गेटवे ऑफ इंडिया के पास बड़ा हादसा, नाव पलटी, 2 की मौत कई लापता
Maharashtra: महाराष्ट्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। मुंबई तट के नजदीक बुधवार, 18 दिसंबर को एक नाव के पलट जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई।
- भारत
- 3 min read
Maharashtra: महाराष्ट्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। मुंबई तट के नजदीक बुधवार, 18 दिसंबर को एक नाव के पलट जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 75 अन्य लोगों को बचा लिया गया।
पुलिस की दी गई जानकारी के मुताबिक, इस हादसे के बाद से कई लोग लापता हैं और उनकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि स्पीड बोट ने नियंत्रण खो दिया और नाव से टकरा गई। BMC के अनुसार, हादसे के बाद से 5 लोग लापता हैं। अस्पताल में भर्ती कराए गए 5 लोगों की हालत गंभीर है और 1 की मौत हो गई है।
कैसे हुआ दर्दनाक हादसा?
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे के समय नीलकमल नाम के नाव पर लगभग 80 यात्री और चालक दल के पांच सदस्य सवार थे। नाव मुंबई के नजदीक स्थित लोकप्रिय पर्यटन स्थल एलीफेंटा द्वीप जा रही थी। इसी दौरान शाम करीब चार बजे एक स्पीड बोट उससे बुरी तरह टकरा गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है जो दिल दहला देने वाला है। वीडियो में नाव से एक स्पीड बोट की जोरदार टक्कर होती दिखाई दे रही है।
राहत और बचाव अभियान शुरू
स्पीड बोट को लेकर एक स्थानीय नेता का दावा है कि वह नौसेना की थी, लेकिन नौसेना की ओर से फिलहाल इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि नौसेना और तटरक्षक बल ने घटनास्थल पर बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान शुरू किया है। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान में नौसेना की 11 नाव, समुद्री पुलिस की तीन नाव और तटरक्षक बल की एक नाव इस्तेमाल की जा रही हैं। इसके अलावा मौके पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है जिसके लिए चार हेलीकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस, जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण के कर्मचारी और क्षेत्र के मछुआरे भी राहत और बचाव कार्य में शामिल हैं।
लापता यात्रियों की तलाश की जा रही
वहीं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में राज्य विधानसभा को जानकारी देत हुए बताया कि हादसे के बाद से लापता सात से आठ यात्रियों की तलाश की जा रही है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 18 December 2024 at 19:56 IST