अपडेटेड 6 April 2025 at 23:06 IST
BIG BREAKING: हरिद्वार की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 3 लोगों के फंसे होने की आशंका
Haridwar Fire News: हरिद्वार की एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। देखते ही देखते यह फैक्ट्री आग का गोला बन गई।
Haridwar Fire News: हरिद्वार की एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। देखते ही देखते यह फैक्ट्री आग का गोला बन गई। फैक्ट्री के अंदर तीन मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक, हरिद्वार के गांव इब्राहिमपुर में एक केमिकल प्लांट में जबरदस्त आग लग गई है। आग इतनी भयानक है कि कई किलोमीटर दूर से ही धुएं का गुबार आसमान में उठता देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि आग लगने के एक घंटे बाद भी फायर विभाग की टीम नहीं पहुंची है।
फैक्ट्री के अंदर तीन लोग फंसे
स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग लगने की घटना के दौरान फैक्ट्री के अंदर तीन लोग मौजूद थे जो अब तक बाहर नहीं निकल पाए हैं। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि आग लगे एक घंटा बीत चुका है, लेकिन अब भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंची हैं।
केमिकल फैक्ट्री जलकर खाक
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि भीषण आग ने घंटे भर से तांडव मचा रखा है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। फैक्ट्री में रखे केमिकल की वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में पूरी फैक्ट्री आ गई है। मौके पर हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई। आग के कारण चारों तरफ धुआं फैल गया। आसमान में उठते काले धुएं से आसपास के लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी।
आग लगने के कारणों का नहीं चला पता
उधर, लोगों का कहना है कि दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नही हो पाया है। आग कैसे लगी, फायर विभाग के अधिकारियों के पहुंचने के बाद इसकी जांच हो सकेगी।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 6 April 2025 at 22:44 IST