Bihar : तेजस्वी यादव के साथ ही खेला हो गया, 3 RJD विधायकों ने नीतीश कुमार से मिलाया हाथ
नीतीश कुमार के बहुमत परीक्षण से पहले तेजस्वी यादव के साथ खेल हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल के तीन विधायकों ने फ्लोर टेस्ट से ठीक पहले ही पाला बदल लिया है।
- भारत
- 2 min read
Bihar Floor Test: बिहार में नीतीश कुमार के बीजेपी से हाथ मिलाने के बाद से ही राष्ट्रीय जनता दल के तमाम नेता और तेजस्वी यादव भी खेला होने का दावा कर रहे थे। अभी बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार के बहुमत परीक्षण से पहले तेजस्वी यादव के साथ ही बड़ा खेल हो गया। राष्ट्रीय जनता दल के तीन विधायकों ने फ्लोर टेस्ट से ठीक पहले ही पाला बदल लिया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को समर्थन दे दिया।
बिहार विधानसभा में आज नीतीश कुमार को फ्लोर पर बहुमत साबित करना था। हालांकि उसके पहले राष्ट्रीय जनता दल के तीन विधायकों को सदन में सत्ता पक्ष के विधायकों के साथ बैठे हुए देखा गया। पाला बदलकर सत्तापक्ष के साथ आने वाले विधायकों में चेतन आनंद के अलावा नीलम देवी और प्रह्लाद यादव शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: 'सब दिन के लिए आ गए हैं'... तेजस्वी को CM नीतीश ने दिया तगड़ा जवाब, सदन छोड़ भागे RJD विधायक
नीतीश कुमार ने फ्लोर टेस्ट जीता
फिलहाल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने फ्लोर टेस्ट जीत लिया। एनडीए गठबंधन के पक्ष में 129 विधायकों ने वोट किया। राष्ट्रीय जनता दल के तीन विधायकों ने भी नीतीश कुमार के समर्थन में वोट किया। गठबंधन सरकार ने 129 बहुमत के साथ फ्लोर टेस्ट जीता।
बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने कहा, 'प्रस्ताव के पक्ष में (कुल) 129 वोट मिले हैं। प्रस्ताव के खिलाफ शून्य वोट पड़े। इस प्रकार, यह सदन विश्वास मत पारित कर देता है।'
राजद के तीन विधायकों के एनडीए की ओर जाने पर राजद नेता भाई वीरेंद्र ने कहा कि जनता उन्हें दोबारा विधायक नहीं बनाएगी।
Published By : Amit Bajpayee
पब्लिश्ड 12 February 2024 at 13:19 IST